Dhirendra Shastri: राजस्थान के सिरोही में बोले धीरेंद्र शास्त्री "त्रेता युग तो आ गया अब द्वापर युग की तैयारी"
bagheshwer dham: हिंदूस्तान के सबसे चर्चित बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री ने आज राजस्थान के सिरोही में मथुरा के श्रीकृष्ण मंदिर को लेकर कह दिया कि त्रेता युग आया है तो द्वापर भी आएगा।
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री ने सिरोही में कहा कि हिंदू राष्ट्र का संकल्प है,देश में द्वापर युग की आने की तैयारी है।

दरअसल आज राजस्थान के सिरोही में चर्चित महंत मध्यप्रदेश के बागेश्वसर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री बुधवार को विशेष विमान से सिरोही हवाई पट्टी पहुंचे।
सिरोही पहुंचने पर हजारों की तादाद में उमड़े लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बागेश्वर धाम के महंत के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ हवाई पट्टी के बाहर जमा रही।
इससे पूर्व धीरेन्द कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की व्यस्तता के बीच समय निकाल कर आप सब के दर्शन के लिए यंहा आया हूं।
उन्होंने कहा कि रामलाल के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और हिन्दू राष्ट्र की सबकों बधाई, राजस्थान में भी अब हाल बदल गए है इसके लिए भी सबको साधुवाद।
Rajasthan news: #धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कर दी यह भविष्यवाणी,कब आ रहा द्वापर युग जानिए pic.twitter.com/40uENJf6qW
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 7, 2024
राम राज्य स्थापित हो और भारत हिन्दू राष्ट्र हो इसी संकल्प के साथ राजस्थान की धरती पर आया हूं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर कहा की अब त्रेता युग़ का समय आ गया है जल्दी ही द्वापर युग भी आ जायेगा।इस बयान के मायने कृष्ण जन्मभूमि के मथुरा से निकाले जा रहे है। जिसमें कृष्णजन्म को लेकर विवाद चल रहा है।
झलक पाने मो आतुर दिखे लोग
बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के सिरोही हवाई पट्टी पहुंचने पर सुबह से लोगों की भारी भीड़ हवाई पट्टी के बाहर जमा रही जैसे ही शास्त्री सिरोही पहुंचे तो हवाई पट्टी के बाहर लोग महंत की एक झलक पाने को आतुर दिखाई दिए।
इससे पहले प्रेम सिंह राव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री का सिरोही में स्वागत किया। बागेश्वर धाम महंत का सारणेश्वर भगवान सिरोही के दर्शनों का भी कार्यक्रम था, लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया। धीरेंद्र शास्त्री प्रेम सिंह राव के निमंत्रण पर नीलकंठ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्ष गाँठ पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।
यहां स्वागत के बाद सिरोही हवाई पट्टी से सड़क मार्ग से काफिले के साथ धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और प्रेम सिंह राव भीनमाल के लिए रवाना हुए। यात्रा शुरू होते हुए धीरेंद्र शास्त्री एवं प्रेम सिंह राव महाकवि माघ चौराया चौराहा पहुंचे और वहां से नीलकंठ महादेव मंदिर भीमनाल पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications