Bageshwar baba Sikar Video: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का सीकर में रोड शो, 5 घंटे लगेगा दिव्य दरबार
Bageshwar Baba Sikar Divya Darbar Video: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री राजस्थान के सीकर में हैं। सीकर की कहारों की ढाणी में Bageshwar Baba का दिव्य दरबार लगेगा। फिर बाबा बागेश्वर अलवर जाएंगे।
Dhirendra Shastri Sikar Divya Darbar Video: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री राजस्थान के सीकर पहुंचे हैं। शनिवार को सीकर में बागेश्वर बाबा का रोड शो निकाला गया, जिसमें लोगों का सैलाब उमड़ा। सीकर में पहली बार बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार भी लग रहा है। (वीडियो नीचे)

सीकर शहर में बागेश्वर बाबा का रोड शो डाक बंगले से शुरू हुआ, जो कलेकट्रेट, कल्याण सर्किल, बजरंग कांटा, कृषि उपज मंडी व रीको तिराहा तक पहुंचा। रोड शो में हजारों लोग शामिल हुए। सवा दो बजे शुरू हुआ बागेश्वर धाम का रोड शो साढ़े तीन बजे तक चला।
सीकर में शहर में रोड शोक निकालने के बाद धीरेंद्र शास्त्री जयपुर रोड पर स्थित लोहिया रिसॉर्ट पहुंचे। सीकर जिले में तारपुरा स्थित हवाई पट्टी पर विशेष चार्टर्ड प्लेन पहुंचे। फिर यहां से गाड़ियों के काफिले के साथ सीकर शहर में कलेक्ट्रेट के पास स्थित डाक बंगला में पहुंचे। यहीं से उनका रोड शो निकला।

बता दें कि सीकर की कहारों की ढाणी में बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार लगेगा, जिसमें वे भक्तों की पर्चियां निकालकर उनके जीवन की समस्या का समाधान बताएंगे। करीब पांच से छह घंटे चलने वाले दिव्य दरबार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाबा का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम भी सीकर में ही रहेगा।

बागेश्वर बाबा के दिव्य दरबार ग्राउंड करीब आठ फीट ऊंचा मंच बनाया गया है। दरबार में वीआईपी कल्चर नहीं रहेगा। यहां भक्तों के लिए पहले आओ पहले जगह पाओ की तर्ज पर बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी लोगों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था भी की गई है। बागेश्वर धाम की करीब 500 से ज्यादा लोगों की टीम यह पूरी व्यवस्था संभाल रही है।
सीकर में बाबा बागेश्वर धाम सरकार के दौरे के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रोड शो के दौरान पैरेलल रोड पर ट्रैफिक जारी रही। वहीं, कार्यक्रम स्थल के आस-पास 250 बीघा क्षेत्र में दस हजार वाहनों के लिए पांच जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। करीब 250 से ज्यादा बाउंसर पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहेंगे। पूरे कार्यक्रम को लेकर करीब 350 पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया है।
कौन हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री?
बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री को धीरेंद्र कृष्ण गर्ग के नाम से भी जाना जाता है। ये भारत के प्रमुख कथावाचकों में से एक धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव गढ़ा के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर हैं।
4 जुलाई 1996 को जन्मे धीरेंद्र शास्त्री के दादा दिव्य दरबार लगाते थे। उन्हीं के साथ रहते धीरेंद्र शास्त्री भी कथावाचन करने लगे थे और दिव्य दरबार भी लगाते हैं। हर साल गरीब और बेसहारा लड़कियों की सामूहिक शादी का कार्यक्रम भी आयोजित करवाते हैं।
यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham Secrets : पहले दादा अब पोता Dhirendra Shastri कैसे जान लेता है सबके मन की बात?












Click it and Unblock the Notifications