महंत बालकनाथ किस जाति के हैं? 'राजस्थान के योगी', जो बन सकते हैं राज्य के मुख्यमंत्री
Mahant Balaknath Caste: राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बेहतरीन जीत मिली है। राजस्थान में मुख्यमंत्री और नवगठित भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह की 10 दिसंबर तारीख लगभग तय है लेकिन भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाएगी इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है।

चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह वसुंधरा राजे को सीएम नहीं बनाना चाहते हैं इसलिए भाजपा मुख्यमंत्री का ताज वसुंधरा के बजाय किसी अन्य को पहनना चाहती है। ऐसे में मुख्यमंत्री के तौर पर जिस नेता का नाम आया है वो नाम बाबा बालकनाथ का है। आइए जानते हैं बाबा बालकनाथ की जाति क्या है और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उन्हें क्यों राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाकर राज्य की कमान सौंपना चाहता है?

दरअसल, राजस्थान के अलवर जिले से सांसद बाबा बालकनाथ भाजपा के फायरब्रैंड नेता है। राजस्थान के वो एक लोकप्रिय नेता हैं और उनकी छवि उत्तर प्रदेश के योगीनाथ से जैसी ही है। बाबा बालकनाथ जब इस बार चुनाव के लिए नामांकन करने बुलडोजर की सवारी कर पहुंचे तो सब हैरान हो गए थे। उन्हें "राजस्थान का योगी" के नाम से भी जाना जाता है।
राजस्थान में भाजपा की ध्रुवीकरण नीति को फैलाने और कामयाब बनाने में बाबा बालकनाथ के बयानों की अहम भूमिका रही हैं। बालकनाथ राजस्थान में डबल इंजन सरकार का दावा करते आए हैं।
चूंकि उत्तर प्रदेश में वर्षों पहले भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाकर चौका दिया था, वहीं अब माना जा रहा है कि राजस्थान में बालकनाथ को राजस्थान का सीएम बनाकर भाजपा सरप्राइज कर सकती है। 3 दिसंबर को राजस्थान चुनाव परिणाम के बाद बालकनाथ को भाजपा आलाकमान ने दिल्ली बुलाया भी था।
बालकनाथ की उम्र और शिक्षा
महंत बालकनाथ का जन्म 16 अप्रैल 1984 को अलवर जिले के बहरोड़ तहसील के गांव कोहराना में हुआ था। बालकनाथ ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। 39 वर्षीय महंत बालकनाथ ने छह वर्ष में ही अपना घर छोड़ दिया था और आध्यात्म की शरण में आ गए थे।
बालकनाथ की जाति
अलवर के बहरोड़ तहसील के कोहराना गांव में जन्में महंत बालकनाथ का पूरा नाम महंत बालकनाथ यादव है। यादव ओबीसी समुदाय से आते हैं। जिसको लेकर कांग्रेस जमकर राजनीति कर रही है और जातिगत जनगणना करवाने को भाजपा के खिलाफ मुद्दा बनाई हुई है। "यादव" अहीर जाति की उपजाति है अधिकांश अहीर और उनकी उपजातियां यादव सरनेम ही प्रयोग करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications