राजस्थान के बूंदी में शाखा के दौरान RSS कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वायरल VIDEO

राजस्थान : बूंदी में RSS कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वायरल VIDEO

बूंदी। राजस्थान के बूंदी में आरएसएस शाखा पर हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को इस मामले की गूंज राजस्थान विधानसभा में भी सुनाई दी। इस पर जमकर हंगामा हुआ और भाजपा नेताओं ने यहां तक कहा कि यह केरल या पश्चिम बंगाल नहीं बल्कि राजस्थान है। यहां पर आरएसएस की शाखा पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जबकि विपक्ष के आरोपों के बाद संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने बूंदी आरएसएस शाखा हमले को मामूली घटना बताया।

attack on rss in bundi, video goes viral

क्या है बूंदी आरएसएस शाखा पर हमले का मामला

बता दें कि बूंदी शहर में नवल सागर झील के किनारे बने पार्क में बरसों से आरएसएस की शाखा लगती है, जिसमें लड़के लड़कियां व्यायाम व खेलकूद करते हैं। 10 जुलाई की शाम को शाखा चल रही थी।

इसी दौरान शाखा स्थल के पास में बनी मजार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों की भी खाने की पार्टी चल रही थी। वे भी गार्डन में खेल रहे थे। खेल-खेल में ही आरएसएस शाखा के दौरान हो रहे व्यायाम व खेलकूद के बीच बीच आ रहे थे।

शाखा संचालक ने उनसे शाखा में व्यवधान नहीं डालने की बात कही तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। इसी दौरान वहां रखे शाखा के डंडों को उठाकर आरोपियों ने शाखा संचालक व व्यायाम कर बच्चों को पीटना शुरू कर दिया।

शाखा पर हमले का वीडियो वायरल

यह पूरी घटना किसी ने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शाखा संचालक व बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। वे बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागे। घनश्याम मीणा थानाधिकारी सिटी कोतवाली बून्दी ने बताया कि देर रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस थाने में पहुंचकर तहसीलदार भारत सिंह ने भी पूरे मामले की जानकारी जुटाई और आरएसएस के पदाधिकारियों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+