VIDEO : बाड़मेर के अनुपयोगी सामान से बना डाली ATM मशीन, मिलेगा नेशनल इंस्पायर अवार्ड
बाड़मेर, 8 अगस्त। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के लोग हर क्षेत्र में लगातार आगे आ रहे हैं। स्कूली छात्र भी अपनी प्रतिभाएं दिखाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, केंद्र सरकार की इंस्पायर अवार्ड नामक योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कई बच्चों का प्रस्ताव आता है, जिसके तहत बच्चे अपना अलग-अलग हुनर दिखाते हैं।

बाड़मेर जिले के शिव उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हड़वा के दसवीं कक्षा के छात्र भरत ने अपने हाथों से घर की अनुपयोगी सामान को जमाकर इस प्रकार की एक एटीएम मशीन बना दी है, जिसे देखकर हर कोई व्यक्ति ताज्जुब करता है। दरअसल, इंस्पायर अवार्ड के तहत 2 साल पहले भरत ने एक एटीएम मशीन बनाई थी, जिसमें एक मोटर लगाकर इस प्रकार की फिटिंग की है कि उसमें से पैसे डालने के बाद जैसे ही एटीएम कार्ड लगाते हैं तो ऑटोमेटेकली पैसे बाहर आ जाते हैं।

भरत का कहना है कि मैं जब आठवीं क्लास में था तब मैंने यह मशीन बनाई थी और उसको लेकर मुझे सरकार की ओर से ₹10 हजार प्रोत्साहन भी मिला था और अब मेरा नेशनल इंस्पायर अवार्ड में भी नाम आ चुका है। इसके तहत मुझे सम्मानित किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक कमल किशोर ने बताया कि छात्र भरत शुरू से ही इस प्रकार के मशीनरी में रुचि रखता है और यह पढ़ाई में भी होशियार है। अब एटीएम मशीन बनाकर सबको चौंका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications