Ground Report: विधानसभा उपचुनाव, सचिन पायलट के गढ़ टोंक में आज भाजपा का महामंथन क्यों ?
Rajasthan Ground Report: राजस्थान में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। बिते दिन दौसा में भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ नेताओं ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली आज भाजपा कांग्रेसी नेता सचिन पायलट के गढ़ टोंक में महामंथन करेगी ।
आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में 6 सीटों खींवसर, देवली-उनियारा, सलूंबर, चौरासी, झुंझुनूं और दौसा सीटों पर उपचुनाव होने है जिसकी घोषणा जल्द होने वाली है।
आज भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, टोंक जिला प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सहित कई दिग्गज भाजपा नेता थोड़ी देर में टोंक पहुंचेंगे। जहां कृषि ऑडिटोरियम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया जाएगा।

Recommended Video
भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित नेता सम्भावित दावेदारों से भी वन-टू-वन संवाद करेंगे। इस दौरान देवली उनियारा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से भी प्रत्याशियों को लेकर राय ली जाएगी।
भीलवाड़ा सांसद और उपचुनाव प्रभारी दामोदर अग्रवाल ने बताया है कि देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है इसकों लेकर भाजपा आलाकमान आज मंथन करेगा और पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं और दावेदारों से चर्चा कर सलाह लेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं में उपचुनावों को लेक उत्साह और ऊर्जा भरने का काम करेंगे।
सांसद दामोदर अग्रवाल ने दावा किया देवली-उनियारा ही नहीं राजस्थान की सभी 6 विधानसभा सीटों के उपचुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।
कांग्रेसी नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के गढ़ में चुनावी जीत की चुनौती को लेकर अग्रवाल ने दो टूक शब्दों में कहां की चुनौती तो हर काम में होती है लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता इसके लिए हमेशा तैयार रहता है।
देवली-उनियारा में क्या है भाजपा की चुनौतियां ?
इस विधानसभा सीट पर सबसे बड़ी चुनौती यहां की कास्ट वोटबैंक है। जिसमें गुर्जर और मीना के साथ एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग बड़ी संख्या में है। सबसे ज्यादा इस सीट पर मीना वोट बैंक है जिसके चलते भाजपा की जीत की राह मुश्किल है।
वहीं दूसरी सबसे बड़ी चुनौती खुद हरीशचंद्र मीना है जो यहां लगातार दो बार से विधायक निर्वाचित हुए और तीसरी बार में टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सुखबीर सिंह जौनापुरिया को करारी शिकस्त देकर जीत हासिल की। हरीशचंद्र मीना की मीना वोटबैंक के साथ सामान्य वर्ग में मजबूत पकड़ का तोड़ निकला भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।
वहीं तीसरी बड़ी चुनौती राजस्थान की सभी 6 विधानसभा सीटों पर पूर्व उपमुख्यमंत्री, टोंक विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट है जिनका क्रेज किसी से छिपा नहीं है। गुर्जर समाज के साथ सामान्य और एससी वर्ग के युवाओं में पायलट को लेकर दिवानगी का अलग ही आलम है।
इसी के चलते सचिन पायलट लगातार टोंक विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक निर्वाचित है। पायलट का गृह जिला होने के चलते उनकी साख को लेकर बड़ा सवाल है। इसलिए पायलट टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर अपनी पकड़ को कमजोर नहीं होने देंगे।












Click it and Unblock the Notifications