Ashwani Bishnoi: राजस्थान की पहलवान बेटी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
राजस्थान की महिला पहलवान अश्वनी बिश्नोई ने किर्गिस्तान की ऐना असमावलोका को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।
राजस्थान की 15 साल की महिला पहलवान अश्वनी बिश्नोई ने विदेश में भारत का नाम रोशन किया है। अश्वनी बिश्नोई किर्गिस्तान की ऐना असमावलोका को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

राजस्थान के भीलवाड़ा की रहने वाली अश्वनी बिश्नोई ने यह उपलब्धि ने 12-18 जुलाई को जॉर्डन के अम्मान शहर में आयोजित हो रही एशियाई चैंपियनशिप 2023 में हासिल किया है।
62 किलोग्राम महिला कुश्ती स्पर्धा के अंडर-15 वर्ग में किर्गिस्तान की ऐना असमावलोका को पटखनी दी है। अभी अश्वनी राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में कृष्ण व्यायाम शाला में प्रशिक्षण ले रही है।
मीडिया से बातचीत में अश्वनी बिश्नोई ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप में अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर मुझे गर्व है। मुझमें विश्वास जताते हुए यह अवसर प्रदान करने के लिए कृष्ण व्यायाम शाला और अन्य संस्थाओं व सहयोगियों की में आभारी हूं।
अश्वनी बिश्नोई की कामयाबी पर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनको बधाई दी है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि राजस्थान की होनहार बेटी अश्वनी बिश्नोई ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। इस बेहतरीन सफलता के लिए आपको हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications