'बिना अमित शाह की इजाजत के दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के घर नहीं घुस सकती', CM गहलोत का बड़ा आरोप

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की एक टीम कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंची। अब इस मामले में अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है।

Ashok Gehlot

Recommended Video

    Rahul Gandhi के घर पहुंची Delhi Police, तो Amit Shah पर भड़के Ashok Gehlot | वनइंडिया हिंदी

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'यौन उत्पीड़न' पीड़ितों पर दिए गए बयान के मामले में आज दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंची। अब दिल्ली पुलिस के इस एक्शन पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि बिना अमित शाह के आदेश के पुलिस किसी राष्ट्रीय नेता के घर में बेवजह घुसने का ऐसा दुस्साहस नहीं कर सकती. राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें नोटिस मिला है और वह इसका जवाब देंगे लेकिन फिर भी पुलिस उनके घर गई।

    जानें क्यों घिरे राहुल?
    इस मामले पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पत्रकारों को जवाब देते हुए कहा कि हम यहां उनसे बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में एक बयान दिया था कि यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है। हम उनसे विवरण प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

    राहुल गांधी ने कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता महिलाओं का किया था जिक्र
    राहुल गांधी ने यह कहते हुए कि देश में अभी भी महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और मीडिया इसके बारे में नहीं बोलता है। राहुल गांधी ने उन दो महिलाओं के दर्द को साझा किया था जिन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने उन्हें पुलिस को घटना की रिपोर्ट करने का सुझाव दिया, हालांकि, वे यह सोचकर अनिच्छुक थे कि वे शादी नहीं करेंगे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसने कांग्रेस नेता को उनके आधिकारिक अकाउंट पर सोशल मीडिया पोस्ट के बाद नोटिस जारी किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+