चुनाव से पहले अशोक गहलोत का 'मास्टर स्ट्रोक', राजस्थान में करवाएंगे जाति जनगणना

बीते 2 अक्टूबर को बिहार सरकार ने जाति जनगणना के आंकड़े जारी किए। तब से इस मुद्दे ने तूल पकड़ रखा है। कांग्रेस लगातार जाति जनगणना को लेकर मोदी सरकार को घेर रही। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसको लेकर एक बड़ी घोषणा की।

सीएम गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव पारित किया है। बिहार की तरह, राजस्थान में भी जाति सर्वेक्षण किया जाएगा। वहीं जल्द ही राजस्थान में विधानसभा चुनावों की घोषणा होने वाली है, ऐसे में सीएम के इस ऐलान से सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है।

Rajasthan

वैसे सीएम गहलोत पहले भी इस मुद्दे पर कई बार बोल चुके हैं। अगस्त में उन्होंने राज्य के मूल अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों के लिए छह प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण की घोषणा की थी। अब चुनाव से पहले जाति आधारित जनगणना का वादा कर उन्होंने नया मास्टर स्ट्रोक चला है।

छत्तीसगढ़ में भी प्रियंका ने किया है वादा
हाल ही में प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में एक रैली की। वहां पर उन्होंने जाति जनगणना का मुद्दा उठा दिया। प्रियंका ने कहा कि अगर राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनती है, तो वो तुरंत जाति आधारित जनगणना करवाएगी।

क्या है कांग्रेस का प्लान?
हाल ही में बिहार सरकार ने जाति आधारित जनगणना के आंकड़े जारी किए। जिसके मुताबिक ओबीसी-एससी और एसटी की आबादी राज्य में 84 फीसदी है। इससे वहां पर राजनीतिक दलों को रणनीति बनाने में काफी मदद मिलेगी। कांग्रेस चाह रही कि इसी तरह के आंकड़े अन्य राज्यों से भी आ जाएं, ताकि बड़े वर्ग पर फोकस करके रणनीति बनाई जा सके। वो इसी प्लान के सहारे 2024 के रण को जीतने की तैयारी में है।

पीएम मोदी कस चुके हैं तंज
हाल ही में कांग्रेस ने 'जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी भागीदारी' का बयान दिया। जिस पर पीएम मोदी ने भी तंज कसा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने नया राग अलापा है, तो क्या हिंदू भी आगे आकार अपना हक ले लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+