Rajasthan News: जोधपुर जेल में बंद दुष्कर्मी आसाराम का जेल से भक्तों को संदेश "मै अभी जाने वाला नही हूं"
Rajasthan News: दुष्कर्म के आरोप में वर्षों से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम ने एम्स से उपचार करवा कर लौटने के बाद जेल से भक्तों को संदेश है।
वर्षों से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम कभी-कभी अपने भक्तों को मोबाइल के जरिए संदेश भेजता रहता है। अपने भक्तों को जागृत एवं भक्ति से जोडृने का प्रयास करता रहता है।

पिछले कुछ समय से आसाराम लगातार बिमार चल रहे थे। ऐसे में उनकी बिमारी की खबरों से उनके भक्तों का सब्र भी जवाब देने लगा था।
भक्तों में धीरे-धीरे निराशा का भाव आने लगा, ऐसे में एम्स से उपचार के बाद आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में लौट आए है। ताकि भक्तों को लगे की बापू की तबीयत अब ठीक है।
Recommended Video
जोधपुर जेल से आसाराम ने अपने भक्तों के लिए करीब साढ़े तीन मिनट का एक ऑडियों संदेश जारी किया है। आसाराम ने अपने भक्तों से संदेश में कहा कि मेरे पास जो मुसीबत है, वो आपके पास अभी नही है और जो खुशी मेरे पास है,वो तुम्हारे पास नही है। खुले हवा मान के लिए जेल आया था।
उन्होने कहा कि "कुछ भक्तों को यह लगता है कि मै गया तो नही हूं ऐसी संतुष्टि है सबको, और जाने वाला भी नही हूं, तुम्हारा संकल्प भी काम कर रहा है।"
आसाराम ने अपने भक्तों से कहा कि "तुम लोगों के संकल्प की वजह से अभी मै कहीं नहीं जाने वाला हूं। संकल्प की वजह से मेरी तबीयत भी ठीक है"।
"यहा जेल में कुछ चिकित्सकों ने कहा कि आपके अंदर की मशीनों में गड़बड़ी है उसकी जॉच यहां नहीं होकर एम्स जोधपुर में हो सकती है।"
"चिकित्सक भले सज्जन है तो मैने भी उनकी बात मान ली। चला गया एम्स वहां जांचें हो गई और उपचार हो गया है। तो वापस जेल आ गया हूं।"
आसाराम कहा "कितनी भी मुसीबत हो उसके बाद भी आध्यात्मिकता पर ही चलना है। उन्होने कहा कि आध्यात्म कभी मत छोड़ना एक आध्यात्म की ताकत ही जो ईश्वर को मिलाती है और आपके संकल्प को पूरा करती है।"












Click it and Unblock the Notifications