भरतपुर के डॉक्टर हत्याकांड का आरोपी अनुज गुर्जर पकड़ा गया, प्रेमिका से मिलने आया तब पुलिस ने दबोचा
भरतपुर, 14 जून। राजस्थान के भरतपुर में बहुचर्चित डॉक्टर दंपती हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनुज गुर्जर पकड़ा गया है। वह 28 मई की दोपहर को भरतपुर के डॉ. सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने के बाद से फरार चल रहा था।

अनुज डॉ. सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा गुर्जर का भाई था। दीपा की मौत का बदला लेने के लिए अनुज ने अपने साथी के साथ मिलकर भरतपुर के डॉक्टर हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने अनुज पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
भरतपुर एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई के अनुसार अनुज के साथी महेश गुर्जर को दो दिन पूर्व ही पकड़ा गया है। उससे पूछताछ में पता चला था कि रविवार को अनुज अपनी प्रेमिका से मिलने भरतपुर आ रहा है। इस पर पुलिस टीम गठित कर नाकाबंदी कराई और उसे गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications