राजस्थान के कोटा में आज इस छात्रा ने दी जान,लगातार बढ़ रहे मामले

rajasthan news: राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में जेईई मेंस की तैयारी कर रही एक ओर छात्रा ने आज फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।

जेईई मेंस परीक्षा की तैयारी कर रही मृतका छात्रा बोरखेडा निवासी थी और 30 जनवरी को जेईई मेंस की परीक्षा होनी थी। डिप्रेशन के चलते आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई है।

another-coaching-student-commits-suicide-in-kota-rajasthan-second-suicide-in-a-week

एजुकेशन सिटी कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में 12 वीं कक्षा की स्टूडेंट ने फंदे पर झूल कर सुसाइड कर लिया। 18 साल की निहारिका शिव मंदिर 120 फीट रोड़ बोरखेड़ा की रहने वाली थी।

निहारिका ने आज आज सुबह अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली । आत्महत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

फंदे पर झूलने की जानकारी मिलते ही परिजन उसे उतारकर एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया ।

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि निहारिका का 30 जनवरी को जेईई मेंस का एग्जाम था । परिजनों ने पढ़ाई के डिप्रेशन में सुसाइड करने की बात कही है।

जानकारी सामने आई है कि मृतका छात्रा निहारिका ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इस सुसाइड नोट में लिखा कि, "मम्मी-पापा मैं जेईई नहीं कर सकती, इसलिए आत्महत्या कर रही हूं, मैं सबसे खराब बेटी हूं, सॉरी मम्मी-पापा"


चचेरे भाई विक्रम ने बताया कि तीन बहिनों में निहारिका सबसे बड़ी थी। पिता बैंक में गनमैन है आज सुबह पिता ड्यूटी पर चल गए। निहारिका दूसरी मंजिल पर अपने रूम में पढ़ाई कर रही थी। परिवार के अन्य सदस्य नीचे थे ।

सुबह करीब 10 बजे करीब दादी ने रूम का गेट खटखटाया तो निहारिका ने गेट नही खोला। दादी ने की तेज आवाज आई तो मौके पर जाकर देखने पर निहारिका ने गेट के ऊपर बने रोशनदान से फांसी का फंदा लगा रखा था।

विक्रम ने बताया कि निहारिका पढ़ने में अच्छी थी। पिछले 12 वीं में उसके कम नम्बर आए थे। वो दोबारा 12 वीं की पढ़ाई कर रही । साथ मे जेईई की भी तैयारी कर रही थी। 30 जनवरी को उसका जेईई मेंस का एग्जाम था बस एग्जाम को लेकर वो काफी तनाव में थी।

आपकों बता दे कि इससे पहले 23 जनवरी को भी नीट की तैयारी करने वाले एक छात्र ने आत्महत्या की थी। मृतक का नाम मोहम्मद जैद था और वह यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला था।

मोहम्मद जैद एक प्राइवेट कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस को मृतक मोहम्मद जैद का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

साल 2023 में 29 छात्रों ने की आत्महत्या
कोटा को लोग भले ही शिक्षा नगरी कहते हो लेकिन असल में तो यह युवाओं की डेथ सिटी बन गई है और कोचिंग संस्थान सुसाइड सेंटर। कोटा में छात्रों के डिप्रेशन में आत्महत्या करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

हालांकि स्थानीय प्रशासन से लेकर केंद्र सरकार इनकी रोकथाम को लेकर बेहद गम्भीर है और इस पर अंकुश लगाने के लिए छात्रों के गाइडेंस और मोटिवेश के लिए कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।

इसके बावजूद साल 2023 में 29 छात्रों ने आत्महत्या की और नए साल में यह एक ही सप्ताह में दूसरी आत्महत्या है। जो बेहद चिंता का विषय है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+