राजस्थान में चांदीपुरा वायरस का एक ओर केस आया सामने, चिकित्सा विभाग ने जारी किया अलर्ट
Rajasthan Chandipura Virus: राजस्थान में उदयपुर के बाद अब डूंगरपुर जिले चांदीपुरा वायरस की दस्तक के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है। चिकित्सा विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में अधिकारियों को निर्देश जारी किए है।
दरसअस डूंगरपुर जिले में बालदिया गांव के 3 साल के बच्चे में चांदीपुरा वायरस की पुष्टि बताया जा रहा है कि सैम्पल भेजने के 10 दिन बाद जांच रिपोर्ट आई है जिसके बाद जिले के चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है।
डूंगरपुर जिले में चांदीपुरा वायरस की एंट्री हो गई है | पुणे लेबोरेट्री से आई रिपोर्ट में 3 साल के एक बच्चे में चांदीपुरा वायरस मिला है। हालाकि बालदिया गांव का ये बच्चा अब पूरी तरह से ठीक है। वहीं चांदीपुरा वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया हैं।

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर महेंद्र डामोर ने बताया कि 11 जुलाई को डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में एक 3 साल के बच्चे को भर्ती किया गया था। बालदिया गांव के बच्चे को उल्टी दस्त, बुखार ओर घबराहट की शिकायत थी।
बच्चों में चांदीपुरा वायरस के संदिग्ध लक्षण होने से 18 जुलाई को 2 बच्चो के सैंपल लेकर उदयपुर भेजे गए थे। उदयपुर से सैंपल पुणे लेबोरेट्री भेजे गए थे।लैब से आज डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल को रिपोर्ट मिली। जिसमें 3 साल के लड़के में चांदीपुरा वायरस की पुष्टि हुई है।
डॉक्टर महेंद्र डामोर ने बताया कि चांदीपुरा वायरस पॉजिटिव आया बच्चा 2 दिन पहले ही पूरी तरह से ठीक हो गया था। जिस पर उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें बच्चे के घर पर भी मॉनिटरिंग कर रही है। डॉक्टर डामोर ने बताया कि अस्पताल में मौसम के अनुसार कई बच्चे उल्टी दस्त, बुखार के आ रहे है। चांदीपुरा वायरस के संदिग्ध लक्षण मिलने पर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications