राजस्थानः कौओं की बढ़ती मौत पर सरकार की चिंता बढ़ी, मंत्री लालचंद कटारिया ने बुलाई आपात बैठक

Minister Lalchand Kataria calling emergency meeting जयपुर। कोरोना काल में राजस्थान में नए संकट ने एक तरफ हड़कंप मचा रखा है। वहीं राज्य के अलग-अलग जिलों में पिछले 8 दिनों से कौवों की मौत ( Crow death ) ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। राज्य सरकार इस मामले को लेकर अलर्ट है। प्रदेश में बढ़ते बर्ड फ्लू ( Bird Flu ) के खतरे को भांपते हुए अब इस मामले में आपातकालीन बैठक भी बुलाई गई है। राजस्थान के पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ( Minister Lalchand Kataria ) ने बताया कि बर्ड फ्लू के खतरे को गंभीरता से लेते हुए संबंधिक अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई है।

Animal Husbandry Minister Lalchand Kataria calling emergency meeting

इसके अलावा मंत्री रामचंद कटारिया ने कहा कि हम इसकी पूरी निगरानी कर रहे हैं। साथ ही इस समस्या का समाधान भी ढूंढ की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि प्रदेश के जोधपुर, झालावाड़ और बारां में एक सप्ताह के अंदर ही 295 कौओं की मौत हो चुकी है। मौतों का यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।

इस दिन बारां जिले के माथना और सारथल में भी 49 कौओं की मौत के बाद दरा रेंज के गेट के भी दो कौए मृत मिले। इसके अलावा झालावाड़ में 16, पनवाड़ में 10, सुनेल में 8 और जोधपुर में 2 और कौओं की मौत हुई।

कौओं की मौत के चलते वन विभाग के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन एमएल मीना ने राजस्थान में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा वन्यजीव विभाग से लेकर टाइगर रिजर्व एरिया में एवियन इन्फ्लूंजा यानी बर्ड फ्लू के संक्रमण की राेकथाम के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। झालावाड़ से भोपाल भेजे गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है जबकि जोधपुर व अन्य जगह की रिपोर्ट का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+