भरतपुर: गुस्साई बीवी ने पुलिस थाने में हेलमेट से कर दी पति की धुनाई, जानिए क्यों?

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर के महिला पुलिस थाने में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब एक महिला ने पुलिस के सामने ही पति की पिटाई कर डाली। पत्नी ने पति को लहूलुहान कर दिया बाद में पुलिस ने पति को पत्नी के चंगुल से बचाया और उनकी समझाइश की।

angry wife beaten to husband in women police station bharatpur

दरअसल, पति से पीड़ित पत्नी महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। जहां पीछे पीछे उसका पति भी आ गया। तब बातों बातों में महिला को इतना गुस्सा आया कि उसने पति का हेलमेट लेकर हेलमेट से ही पति पर हमला कर दिया, जिससे पति के सिर में चोट आयी है।

जानकारी के अनुसार दो भाइयों की पत्नियों ने अपने अपने पति के खिलाफ 15 अक्टूबर को महिला थाने में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले में रविवार को चारों को महिला पुलिस थाने में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। ब्रजेश देवी व उसका पति गजेंद्र सिंह और बबीता देवी व उसका पति हरभान सिंह महिला पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन तभी वहां खड़े पति गजेंद्र सिंह को देख उसकी पत्नी बृजेश देवी का गुस्सा आ गया और बृजेश देवी ने हेलमेट से गजेंद्र सिंह पर हमला बोल दिया। उसकी जमकर धुनाई कर डाली।

मूलचंद मीणा,महिला थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों सगे भाइयों की दो सगी बहनों के साथ 2016 में शादी हुई थी। कुछ समय बाद रिश्ते में खटास आ गई। दोनों बहनों ने अपने पतियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया दिया, जिसकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+