बांध पर चल रही पार्टी में पहुंच गई बकरी तो गुस्साए लोगों ने की मालिक की हत्या
बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले में हत्या का अजीब मामला सामने आया है। एक शख्स की हत्या बकरी को लेकर हुए विवाद की वजह से कर दी गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बूंदी जिले के तालेड़ा पुलिस थानाधिकारी बमहेश सिंह ने बताया कि थाना इलाके के बरधा डेम के नजदीक एक बकरी चरवाहे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने शव लिया कब्जे में
सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची तालेड़ा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए तालेड़ा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
पार्टी कर रहे लोगों से झगड़ा
पुलिस के अनुसार बाबूलाल नाम का शख्स बरधा डेम के पास बकरियां चराने गया था। इसी दौरान डेम पर कुछ लोग पार्टी मना रहे थे। बकरी बार-बार पार्टी में जा रही थी। इस बात को लेकर पार्टी कर लोगों और बाबूलाल के बीच कहासुनी हो गई।
हत्या के बाद हुए फरार
बात इतनी बढ़ गई कि पार्टी कर लोगों ने बाबूलाल को पीट-पीटकर मार डाला और फिर वहां से चले गए। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तालेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मुर्दाघर में रखवाया। वहीं, मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।












Click it and Unblock the Notifications