पाली : इग्नोर करने पर गुस्साए प्रेमी ने पत्थर से वार करके ली प्रेमिका की जान
पाली, 6 नवंबर। राजस्थान के पाली जिले के गांव पांचलवाड़ा में एक युवक ने युवती की हत्या कर दी। युवक ने पत्थर से वार करके वारदात को अंजाम दिया है। मामला प्रेम प्रंसग से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया गया है। वह मुम्बई भागने की फिराक में था।

जानकारी के अनुसार पांचलवाड़ा निवासी युवक व 12वीं की छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस जांच में आरोपी ने बताया कि प्रेमिका उसे इग्नोर करने लगी थी। इसलिए उसने गुस्से में आकर की हत्या कर दी। उसने 1 नवंबर की शाम को प्रेमिका को मिलने के लिए पांचलवाड़ा गांव के पास सुनसान पानी की टंकी के पास बुलाया।
2 नवंबर की शाम को युवती का शव टंकी के पास मिला। मामले में पुलिस ने 3 नवंबर को दांतीवाड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय विक्रम माली पुत्र अमृतलाल माली को फालना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी फिलहाल 8 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी विक्रम माली ने उससे कहा कि तुम किसी और लड़के से बात करती हो। इस पर दोनों में बहस हो गई। आवेश में आकर विक्रम ने एक के बाद एक पत्थर से कई वार अपनी नाबालिग प्रेमिका के सिर पर किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
यह बात भी सामने आई कि युवती उससे शादी करना चाहती थी, मगर वह मुकर गया था। इसलिए वह उसे इग्नोर करने लगी थी। उससे बातचीत कम कर दी थी। इग्नोर करने से गुस्साए युवक ने उसकी जान ले ली।












Click it and Unblock the Notifications