Ground Report: आरक्षण को लेकर राजस्थान में गुस्सा, भारत बंद में प्रदर्शनकारियों ने जताया विरोध
Bharat Bandh Rajasthan News: भारत बंद को लेकर आज राजस्थान में पूरा असर देखने को मिला। आज सुबह 9बजे तक तो राजस्थान की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जैसे ही आक्रोश रैली निकाली गई तो सड़कों पर लोगों का हुजुम उमड़ गया।
राजधानी जयपुर से लेकर कोटा, बूंदी, बारां, अजमेर,झालावाड़, जोधपुर सहित सभी जिलों में भारत बंद का व्यापक असर नजर आया। भरतपुर, करौली और जयपुर में जहां नेटबंदी के साथ सख्त निगरानी कर भारी पुलिस बल तैनात रहा तो वहीं टोंक जिले में भी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों तक की छुट्टी की गई थी।
आज भारत बंद को लेकर वन इंडिया हिंदी की टीम ने विरोध प्रदर्शन कर रहे एसटी-एसटी आरक्षण आंदोलन समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की।

इस दौरान कांग्रेसी नेता हरीप्रसाद बैरवा ने बताया कि आज एसटी-एससी सहित सभी समाजों में रोष है। आरक्षण मिलने की बात करते हुए कहा कि हमें आरक्षण इसलिए मिला था कि हमारे साथ छुआ-छूत हो रही थी। हमारी उपेक्षा की जा रही थी। इसलिए आरक्षण दिया गया।
Recommended Video
अब आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की जा रही है वो एक षड़यंत्र किया जा रहा है। हमारे ही लोगों के बीच भेदभाव पैदा किया गया। जातियों को अलग-अलग बांट दिया गया। हम सभी लोग एक जुट है और अब एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।
आंदोलन समिति से जुड़े पेशे वकील और पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अक्षय बैरवा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट सर्वप्रथम ही अपने क्षेत्र में वर्गीकरण करना चालू कर दे इसके बाद एसटी-एससी औऱ ओबीसी में वर्गीकरण करे तब हम मानेंगे।सुप्रीम कोर्ट में ही जाति विशेष के व्यक्ति जज बनते है, पहले उनका वर्गीकरण किया जाए फिर हमारे ऊपर सोचे।
वहीं टोंक जिले के निवाई से पूर्व विधायक रहे कमल बैरवा ने भी वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा कि यह विषय संविधान से छेड़छाड़ का है यह कोई राजस्थान का मामला नहीं है, यह पूरा देश का मुद्दा है। लोग संविधान के साथ छोड़छाड़ करना चाहते है।












Click it and Unblock the Notifications