Ameen Khan: कौन हैं MLA अमीन खान, जो बोले-मुझे टिकट नहीं दी तो 40 हजार वोटों से हारेगी कांग्रेस

अम‍ीन खान राजस्‍थान के बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र से पांचवीं बार विधायक हैं। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट की दावेदारी जता रहे हैं।

Ameen Khan MLA Political Career: 'अगर मुझे टिकट नहीं दिया गया तो शिव सीट पर कांग्रेस 40 हजार वोटों से हारेगी। उनके अलावा कोई मुसलमान जीतकर आए तो वे उसे एक लाख रुपए का ईनाम देंगे' यह कहना है राजस्‍थान के बाड़मेर जिले की शिव सीट से विधायक अमीन खान का।

दरअसल, राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां जोरों पर हैं। जल्‍द ही तारीखों का ऐलान हो सकता है। राजनीतिक दल टिकट फाइनल करने में लगे हैं। कांग्रेस-भाजपा दोनों में टिकट के लिए कई नेता दावेदारी जता रहे हैं। उन्‍हीं में से एक नाम अमीन खान का है।

Ameen Khan MLA Sheo

शिव सीट से राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बाड़मेर कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष फतेह खान और पूर्व मंत्री अब्‍दुल हादी की बहू शम्‍मा बानो भी टिकट मांग रही हैं। टिकट कटता देख अमीन खान ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कह रहे हैं कि मेरी ज्‍यादा उम्र टिकट की राह में रोड़ा बन रही तो बेटे को टिकट दे दो।

बता दें कि अमीन खान दिग्‍गज अल्‍पसंख्‍यक नेता है। भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर स्थित शिव विधानसभा क्षेत्र से अमीन खान पांच बार विधायक रह चुके हैं। साल 1980 में जीतकर पहली बार राजस्‍थान विधानसभा पहुंचे अमीन खान का जन्‍म 15 जनवरी 1939 को हुआ था। इनकी शादी समानी के साथ हुई। बेटे का नाम शेर मोहम्‍मद है।

बात अगर शिव सीट के सियासी गणित की करें तो बता दें कि यहां सबसे ज्‍यादा आबादी मुसलमानों की है। राजपूतों का भी दबदबा है। करीब 500 गांवों वाले शिव विधानसभा क्षेत्र साल 1967 से लेकर 2018 तक 12 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। सात बार कांग्रेस, दो बार जनता पार्टी व तीन बार भाजपा जीती है।

शिव के वर्तमान विधायक अमीन खान 82 साल के हो चुके हैं। पिछले दिनों कांग्रेस सीडब्ल्यूसी सदस्य और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बाड़मेर आए तब अमीन खान ने कहा था कि 'मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुझे जानते हैं। अगर उम्र का कोई तकाजा है तो मुझे टिकट न देकर मेरे बेटे को टिकट दें। टिकट नहीं दी गई तो शिव विधानसभा सीट पर कांग्रेस का बहुत बुरा हाल होगा'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+