Alwar News: सुहागरात पर दुल्हन से पति, जेठ और ननदोई ने किया गैंगरेप, पीड़िता ने बयां की खौफनाक दास्तां
Alwar News: राजस्थान के अलवर में एक नाबालिग दुल्हन के साथ तीन लोगों ने सुहागरात की सेज पर जबरन गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि सुसर ने भी अश्लील हरकतें की।
Alwar News: राजस्थान के अलवर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 साल की नाबालिग दुल्हन के साथ उसके पति, जेठ और ननदोई ने सुहागरात पर गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सुहागरात की सेज पर उसे तड़पता छोड़ दिया।
हालत बिगड़ने पर उस पर भूत-प्रेत के साए की कहानी बनाई। अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पीडिता ने दर्दनाक सुहागरात की दास्तान बयां की। जिसके बाद पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ। अलवर के एसपी आनंद शर्मा के मुताबिक, मामले की छानबीन जारी है। क्या है पूरी दास्तां?

मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां के निवासी मुकीम से एक साल पहले (जून 2022) 17 साल की लड़की का निकाह हुआ। पीड़िता के मुताबिक, निकाह के बाद सुहागरात के वक्त पति, जेठ और ननदोई ने मिलकर उसका गैंगरेप किया। इससे पहले ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की।
पीड़िता ने यह भी बताया कि गैंगरेप के बाद वो बेसुध हो गई। इसपर ससुराल वालों ने मायके पक्ष को बुलाया और भूत प्रेत का असर बताया। इतना ही नहीं, हकीम और मौलवियों के पास ले गए। जहां से राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पीड़िता ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद मायके पक्ष ने थाने में ससुराल पक्ष के आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
बयां की सुहागरात की दर्दनाक कहानी
पीड़िता ने बताया कि निकाह के दूसरे दिन विदाई हुई और ससुराल पहुंची। वहां उसे एक कमरे में बैठाया गया। सुहागरात की सेज पर नाबालिग दुल्हन अपने शौहर का इंतजार कर रही थी। तभी दूल्हे के साथ जेठ और ननदोई कमरे में दाखिल हुए। घूघंट पति की जगह जेठ ने उठाया। उसके बाद तीनों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications