'स्वाद बड़ी चीज है', अलवर में कचौरी के लिए लोको ड्राइवर ने फाटक पर रोका इंजन, Video वायरल
अलवर, 22 फरवरी: राजस्थान के अलवर में बहुत की अजीबोगरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अपने कचौरी प्रेम के लिए ट्रेन के इंजन को लोको पायलट ने स्टेशन से पहले ही ट्रैक पर रोका लिया, जिसका वीडियो देखने के बाद आप भी कहेंगे कि अरे ऐसी क्या तलब? कचौरी के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करने वाले इन रेलवे कर्मचारियों पर कार्रवाई की भी हुई है, क्या है पूरा मामला, पढ़िए...

अलवर के दाउदपुर फाटक का वीडियो
दरअसल सोशल मीडिया वायरल हुआ इस पूरा मामला अलवर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर बने दाउदपुर फाटक का है। जानकारी के मुताबिक मथुरा पैसेंजर ट्रेन अलवर जंक्शन पर पहुंचती है तो यहां उसका इंजन चेंज होता है। ऐसे में इंजन चेंज करने के लिए उसे दाउदपुर फाटक से आगे की तरफ जाना पड़ता है। फिर इसी दौरान इंजन जब वापस आता है तो लोको पायलट इंजन को फाटक पर रोककर कचौरियों से भरा पैकेट लेने के लिए उसे रोक देता है। (वीडियो खबर के अंत में)

कचौरी के लिए इंजन ड्राइवर की दीवानगी
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे की ट्रेन का इंजन रुकता है तो पहले से ही हाथ में कचौरी के पैकेज लेकर खड़ा एक शख्स ट्रेन के इंजन ड्राइवर को सौंप देता है, फिर ट्रेन हॉर्न देकर चलने लगती है। इस दौरान गेट बंद होने के कारण दोनों तरफ से लोग ट्रेन के फाटक से गुजरने का इंतजार करते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अलवर की कचौरी लेने के लिए स्टेशन के पहले फाटक पर ट्रेन के इंजन के रुकने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कचौरी की तलब के आगे उसने सभी नियम कानून को ताक पर रखकर रेलवे फाटक पर ट्रेन का इंजन खड़ा कर दिया। जब तक गेटमैन उसे कचौरियों के भरी थैली नहीं पकड़ाता, तब तक ट्रेन फाटक से हिलती तक नहीं।

रोजाना दिखता है ऐसा नजारा
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटनाक्रम का वीडियो पहली दफा नहीं है। बताया जा रहा है कि शहर के दाउदपुर फाटक पर सुबह 8 बजे के आसपास ऐसा नजारा रोज का काम है। रोज ऐसे कचौरी का पैकेज पकड़ाया जाता है और फिर रेल का इंजन से ड्राइवर इसे लेता है। जब तक कचौरी ना मिले इंजन आगे नहीं बढ़ता।

रेलने ने मानी गलती, अब जाकर हुई कार्रवाई
अब इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पांच लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। रेलवे ने कार्रवाई करते हुए 2 लोको पायलट, 2 गेटमैन और एक इंस्ट्रक्टर शामिल को निलंबित कर दिया है, जबकि अलवर स्टेशन सुपरिटेंडेंट आर एल मीणा को जांच के लिए बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications