सभी मंत्रीगण करें अपने क्षेत्र का दौरा और जनता की समस्याओं को समझें: CM अशोक गहलोत

जयपुर, 12 जून। सीएम अशोक गहलोत ने कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को खास निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की 3 सीटें जीतने के बाद हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हमे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है और इसके लिए सभी मंत्रीगण और विधायक अपने क्षेत्र का दौरा करें और जनता की परेशानियों को जानने-समझने और उसे दूर करने की कोशिश करें। साथ ही उन्होंने मंत्रियों को निर्देश दिया है कि जो अफसर काम नहीं करना चाहते हैं ,उनके बारे में मुझे तुरंत जानकारी दें।

सभी मंत्रीगण करें अपने क्षेत्र का दौरा: CM अशोक गहलोत

आपको बता दें कि इससे पहले भी सीएम गहलोत ने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा था कि 'अगर ये पता चलेगा कि कोई अफसर भ्रष्ट है या गलत काम कर रहा है तो हमें एक सेंकड भी नहीं लगेगा उसे बर्खास्त करने में। उन्होंने अफसरों को आड़े हाथों लेते हुए भी कहा था कि आजकल अफसर लोग अफसरशाही दिखाते हैं और यह तब तक आपका साथ देते हैं, जब तक ये आपको मजबूत समझते हैं, जब इन्हें लग जाता है कि अब तो सरकार जाने वाली है तो ये सरकार को हल्के में लेने लगते हैं।'

12 आरएएस और 2 आईएफओएस अधिकारियों के तबादले

एक बार फिर से सीएम गहलोत ने अफसरों की क्लास लगाई है। मालूम हो कि हाल ही में सरकार ने 12 आरएएस और 2 आईएफओएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+