विधायक का अनशन तुड़वाने के लिए पेट्रोल लेकर टॉवर पर चढ़े छात्र, सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

अजमेर। अजमेर संभाग के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर ने पिछले सात दिन से विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन छेड़ रखा है। गुर्जर अपने समर्थकों के साथ अनशन भी रखे हुए हैं। विधायक गुर्जर का अनशन तुड़वाने के लिए राजधानी जयपुर में एनएसयूआई से जुड़े गुर्जर के 4 समर्थक पेट्रोल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गए और उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अनशन नहीं तुड़वाया गया तो जयपुर में पेट्रोल से आग लगा दी जाएगी।

ajmer students climbed into tower to stop the the protest of MLA

कांग्रेस के ही अग्रिम संगठन एनएसयूआई के शीशराम गुर्जर, विक्रमदेव गुर्जर, अरविंद और निशांत शर्मा बुधवार को राजस्थान कॉमर्स कॉलेज के पास स्थित मोबाईल टावर पर चढ़ गए। छात्रों के पास पेट्रोल की बोतल और लकड़ी में बंधा हुआ कपड़ा भी था। जिसमें छात्रों ने आग लगा ली और फेसबुक पर भी लाईव दिखाने लगे। छात्रनेता शीशराम गुर्जर ने कहा कि सूबे की मुख्यमंत्री महारानी वसुंधरा राजे को जनता से कोई लेना देना ही नहीं है। इसके चलते हर वर्ग खासा त्रस्त है। पिछले 7 दिन से जहाजपुर विधायक स्वयं आमजन की मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हुए हैं लेकिन भाजपा सरकार ने अब तक उनसे मिलना तक उचित नहीं समझा। वहीं 7 दिन हो जाने से उनकी तबियत भी बिगड़ने लगी है। आज उनके समर्थन में छात्रनेताओं को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। यदि 24 घंटे में सरकार नहीं मानती है तो उन्हें आत्मदाह करना पड़ेगा।

पटेल भी पहुंचे अनशन स्थल
गुजरात के पटेल नेता हार्दिक पटेल भी बुधवार को विधायक धीरज गुर्जर के अनशन स्थल पर पहुंचे और सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए वह भी पूरा प्रयास करेंगे। गुर्जर को उनका पूरा समर्थन है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही वसुंधरा के गृह जिले झालावाड़ में वह अपना आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं, जो पूरे प्रदेश भर में चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+