Ajmer News: 'मुसलमानों के घर में घुसोगे तो फूल नहीं बरसेंगे', बहराइच मामले पर क्या बोल गए खादिम सरवर चिश्ती ?
Lawrence-Salman Khan Ajmer News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में तनाव और देश की माया नगरी मुम्बई में फिल्म स्टार सलमान खान को धमकी के मामले में अब राजस्थान में अजमेर की प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के खादिमों का गुस्सा फूटने लगा है।
अजमेर में विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती ने आज अपना एक वीडियो जारी कर समाज विशेष के साथ लॉरेंस विश्नोई पर अपना पूरा गुस्सा उतार दिया।

Recommended Video
अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती ने अपने बयान का वीडियो जारी कर लॉरेंस विश्नोई द्वारा सलमान खान को धमकी देने के मामले में सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई नामचीन मुसलमानों को मरवाता है, जब तक सरकार का हाथ नहीं हो ऐसा कोई कर नहीं सकता । इन्होने धर्म को क्राइम से जोड़ दिया है।
अजमेर के विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती ने बहराइच में हुई घटना पर पर अपने गुस्से का गुब्बार उतारते हुए कहा है कि बहराइच में डीजे पर मुस्लिम समुदाय को गाली देने और घर पर चढ़कर हरा झंडा उताकर भगवा झंडा लगाया जा रहा है।
जब आप लोगों घरों में घुसकर ऐसा करेंगे तो फिर फूल नहीं बरसेंगे, जो होना था वही हुआ है। उन्होंने कहा कि मुसलमान के घरों में घुस जाओगे, मुसलमान को गालियां दोगे, यह भी सोचोगे कि मुसलमान रिएक्ट ना करें।
चिश्ती ने मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जिसने एक्शन किया उसे तो मीडिया दिखता नहीं है। जिन्होंने रिएक्शन किया उसे मीडिया दिखा रहा है।
चिश्ती ने नूपुर शर्मा से लेकर भी कहा कि यदि नरसिंहानंद तक हमारे मोहम्मद सल्लल्लाहु के खिलाफ गुस्सा भी करते हैं और अभी तक पकड़े नहीं जाते, साथ ही उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई जेल से सुपारी लेता है और नामचीन मुसलमानों को मारता है।
जब तक सरकार का हाथ नहीं हो क्या ऐसा हो सकता है। धर्म के अंदर क्राइम भी जोड़ दिया। मुसलमान के घर बुलडोजर से गिराये दिए जा रहे हैं, इसे इजरायली मेकैनिज्म कहेंगे।
चिश्ती ने कहा कि मुसलमान धर्म और नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं करेगा। मोहन भागवत हिंदुओं को एक होने की बात कहते हैं, हिंदुस्तानियों को एक होने की क्यों नहीं करते।
अगर मोहन भागवत हिंदुओं को एक होने की बात कह रहे हैं तो अल्पसंख्यक भी हिंदुओं के खिलाफ एकजुट हो जाएगा मुसलमान बुजदिल नहीं है डरेगा नहीं।












Click it and Unblock the Notifications