अजमेर के होटल में लगी भीषण आग, 4 की मौत, 4 लोग हुए घायल, लोगों की जान बचाने वाली महिला फायर फाइटर भी झुलसी
Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में आज सुबह एक दुखद घटना सामने आई। अजमेर के एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए हैं। ये आग 1 मई 2025 को सुबह करीब 7:45 बजे लगी और कुछ ही देर में आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया और महज तीस मिनट में ही होटल जल कर खाक हो गया।
अजमेर के वार्ड नंबर 16 के भीड़भाड़ वाले डिग्गी बाजार की एक सकरी गली में ये होटल स्थित है। जहां पर आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। होटल के गेस्ट और कर्मचारी सुरक्षित बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

आग से प्रभावित लोगों में एक बहादुर महिला फायरकर्मी भी शामिल है, जो आग बुझाने और लोगों की जान बचाने की कोशिश में बुरी तरह झुलस गई है।
हालांकि आग लगने के तुंरत बाद अग्निशमन दल और पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। जिला कलेक्टर लोकबंधु और पुलिस उप महानिरीक्षक ओम प्रकाश भी स्थिति का जायजा लेने और बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए।
जयपुर में हुआ था ये बड़ा अग्निकांड
दिसंबर 2024 में एक और दर्दनाक घटना में, राजस्थान की राजधानी जयपुर में घटी थी। जब पेट्रोल स्टेशन के पास एक एलपीजी ट्रक और सीएनजी ट्रक के बीच टक्कर के बाद भयावह आग लग गई। टक्कर के बाद आग तेजी से फैल गई और एक यात्री बस सहित 40 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस आग में सात बस यात्रियों की जान चली गई थी। ये आग सुबह-सुबह जयपुर और अजमेर को जोड़ने वाले राजमार्ग पर लगी। आग इतनी भयावह थी कि 20-22 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। टक्कर के कारण राजमार्ग पर एक किलोमीटर तक तबाही मच गई, क्योंकि एलपीजी और सीएनजी से लदे वाहन अनजाने में इस त्रासदी का कारण बने थे।












Click it and Unblock the Notifications