Ajmer: विदाई पार्टी के बाद होटल स्‍टाफ के साथ मारपीट, IAS-IPS समेत आठ निलंबित

IAS Girdhar Suspended: अजमेर में हाईवे पर स्थित होटल मकराना राज में मंगलवार रात दो बजे की घटना है। होटल मालिक की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई।

sushil Kumar Bishnoi, IPS , Addnl SP Ajmer HQ&City: राजस्‍थान के अजमेर में होटल पर मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आईएएस व आईपीएस अधिकारी समेत आठ सस्‍पेंड किया गया है। वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है। (वीडियो नीचे)

पूरी घटना अजमेर हाईवे पर स्थित होटल मकराना राज की है। होटल मालिक महेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर र्कारवाई हुई है। वहीं, इस मामले में राजपूत समाज में भी आक्रोश है। मामला सीएम अशोक गहलोत व रेंज आईजी तक पहुंच गया है।

ajmer news

दैनिक भास्‍कर की एक खबर के अनुसार आईपीएस अधिकारी सुशील बिश्‍नोई को अजमेर एएसपी पद से हाल ही नवगठित जिले में गंगापुर में ओएसडी (पुलिस) लगाया गया। इस पर रविवार रात को अजमेर शहर के एक रेस्‍टोरेंट में उनकी विदाई पार्टी रखी गई।

होटल मालिक महेंद्र सिंह का आरोप है कि आईपीएस सुशील बिश्‍नोई अपने चार-पांच साथियों के साथ होटल में निजी गाड़ी से आए थे। होटल के बाहर बैठे कर्मचारी से उन्‍होंने बेवजह मारपीट की। फिर वहां से चले गए। मामले की शिकायत गेगल पुलिस थाने में दी गई।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें आईपीएस व उनके साथी होटल कर्मचारी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इस मामले में आईएएस गिरधर का नाम भी आया है। हालांकि आईपीएस सुशील बिश्‍नोई ने होटल मालिक के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

मीडिया से बातचीत में सुशील बिश्‍नोई ने कहा कि उन्‍हें होटल में मारपीट की सूचना मिली थी। इस पर वे वहां पहुंचे थे। दोनों पक्षों की समझाइश के बाद मामला शांत करवा दिया। मेरे द्वारा मारपीट किए जाने की बात गलत है।

इनको किया निलंबित

आईएएस गिरधर, आयुक्‍त एडीए
आईपीएस सुनील बिश्‍नोई
एएसआई रूपाराम, गेगल थाना
कांस्‍टेबल गौतम, गेगल थाना
कांस्‍टेबल मुकेश यादव, गेगल थाना
कांस्‍टेबल मुकेश जाट, टोंक
कनिष्‍ठ सहायक हनुमान प्रसाद
पटवारी नरेंद्र सिंह दहिया, टोंक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+