तकनीकी कार्मिक ने वायरल करवाई अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद कैदियों के फोटो, मामला दर्ज
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले कार्मिक ने कैदियों की तस्वीरें लेकर रिश्तेदार को भेजी।

राजस्थान के अजमेर स्थित हाई सिक्योरिटी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। यहां बंद कैदियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जेल अधीक्षक की रिपोर्ट पर तकनीकी कार्मिक व एक विचाराधीन बंदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल अधीक्षक ने सिविल लाइन पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि जेल में 319 सीसीटीवी कैमरे में लगाए जा रहे हैं। तकनीकी कर्मचारी अनिल कुमार ने गुरुवार को जेल में फोन लेकर गया और कैदियों की फोटो ले ली।
आरोप है कि अनिल कुमार ने कैदियों की फोटो जेल में बंद जगजीत सिंह के ममेरे भाई निखिल सिंह को वाट्सएप पर भेज दी। मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि जेल में बंद विचाराधीन कैदी व जगजीत सिंह के पास मोबाइल भी मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications