दो पुलिसकर्मियों को मारने वाले बदमाशों को राजस्थान पुलिस ने इस तरह एनकाउंटर में किया ढेर
जयपुर। राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार को फतेहपुर थानाध्यक्ष मुकेश कानूनगो व कॉस्टेबल रामप्रकाश की गोली मारकर हत्या करने वाले अजय चौधरी और जगदीश धनकड़ को पुलिस ने एनकाउंटर में मारा ढेर कर दिया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, राजस्थान पुलिस को अजय चौधरी और जगदीश धनकड़ के नवलगढ़ में होने की सूचना मिली थी। लेकिन दबिश दी गई तो वहां नहीं मिले। बुधवार सुबह तीसरी दबिश में पुलिस ने ने अजय चौधरी और जगदीश धनकड़ को बेसवा गांव से 8 किलोमीटर दूर एक मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते शेखावाटी इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई।

बता दें कि सीकर के फतेहपुर इलाके में बदमाशों ने थानाधिकारी मुकेश कानूनगो और कांस्टेबल रामप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या कर दोनों बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महानिदेशक भी फतेहपुर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। आरोपियों की तलाश के लिए दो दर्जन से ज्यादा टीमें गठित की गई थी। वहीं, इस मामले में डीजी गल्होत्रा ने अजय चौधरी और जगदीश धनकड़ के एनकाउंटर से साफ इंकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications