Lok Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीना ने पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं का यूं दिया धन्यवाद....
Lok Sabha Election: राजस्थान की सबसे हॉट सीट टोंक-सवाईमाधोपुर पर दूसरे चरण का 26 अप्रेल को मतदान पूरा होने के बाद आज कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीना बिना चुनावी थकान मिटाए टोंक पहुंच गए और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेसियों का आभार जता धन्यवाद दिया।
कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीना के टोंक पहुंचने पर जिलाध्यक्ष हरीप्रसाद बैरवा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हरीशचंद्र मीना ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का दोनों हाथ जोड़कर बढ़े ही अनूठे तरीके से धन्यवाद कर आभार जताया।
मीडिया से बातचीत करते हुए हरीशचंद्र मीना ने कहा कि अक्सर नेता चुनाव लड़कर थकान मिटाने चले जाते है। लेकिन मैं आज सबसे पहले टोंक आया हूं। क्योंकि लोकसभा सीट का यहीं मुख्यालय है। नामांकन भी यहीं दाखिल किया था। सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने मिलकर चुनाव लड़ा है।

उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीप्रसाद बैरवा ने दावा कि टोंक सवाईमाधोपुर की सीट तो कांग्रेस जीतेगी ही साथ ही देश में इंडिया गठबंधन की सरकार भी बनेगी।राजस्थान में 25 में से 15 सीटें कांग्रेस जीत रही है।
दरअसल राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर दो अलग अलग चरणों में चुनाव हुआ। पहले चरण में जहां 12 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रेल को 13 लोकसभा सीटों पर हुआ।
जिसमें प्रदेश की सबसे हॉट सीट और पूर्व उपमुख्यमंत्री और दो बार से लगातार टोंक विधायक सचिन पायलट का गढ़ टोंक-सवाईमाधोपुर सबसे चर्चित रही।
हरीशचंद्र मीना के टिकट की घोषणा के बाद नामांकन सभा में सचिन पायलट ने खुद टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट को खुद की प्रतिष्ठा बता कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वोट की अपील की थी। यहां तक भी कहा था कि इस सीट पर दिल्ली के नेताओं की नजर है।
कांग्रेस की ओर जहां इस लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिहं डोटासरा तक ने जनसभाएं कर वोट मांगे।
वहीं दूसरी ओर भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा कर खुद के नाम पर वोट मांगे। अब 4 जून को नतीजे घोषित होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।












Click it and Unblock the Notifications