अभिनेता सोनू सूद राजस्थान के चिड़ावा पर मेहरबान, कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध करवाएंगे ऑक्सीजन
झुंझुनूं, 14 मई। कोरोना महामारी में पीड़ितों व जरूरतमंदों की मदद करके रियल लाइफ हीरो की भूमिका निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता सोन सूद अब राजस्थान के झुंझुनूं पर भी मेहरबान होने वाले हैं। सोनू सूद झुंझुनूं जिले के चिड़ा कस्बे में मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर और कन्संट्रेटर मशीन की मदद करेंगे।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर अभिनेता सोनू सूद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि उन्हें अपने एक मित्र राकेश कोठारी के माध्यम से झुंझुनूं के चिड़ावा में परेशानियों का पता चला। जिस पर वे सुरेश भुकर के माध्यम से ऑक्सीजन सिलेंडर और कन्संट्रेटर मशीन की मदद करेंगे।
पूर्व पार्षद भूकर ने बताया कि चिड़ावा में होम आइसोलेट सांस के रोगियों और कोरोना संक्रमितों के लिए चौधरी डूंगरमल भूकर मेमोरियल सोशियल हेल्प सोसायटी के जरिए मदद की जा रही है। फिलहाल चार ऑक्सीजन सिलेंडर, एक कन्संट्रेटर मशीन व अन्य जरूरी संसाधन जुटाए हैं। जल्द ही और भी कन्संट्रेटर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications