Sonu Sood: कौन हैं जयपुर के बलराम सिंह शेखावत जिनके यहां सोनू सूद ने खाई 'पावभाजी'?

कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का जिम्मा एक्टर सोनू सूद ने उठाया था। उस वक्त सोनू लोगों के बीच में रीयल हीरो के रूप में प्रकट हुए थे।

sonu sood

Actor Sonu Sood: कोरोना काल में लोगों के मसीहा बने एक्टर सोनू सूद एक बार फिर से अपनी दरियादिली की वजह से सुर्खियों में हैं। वजह है जयपुर निवासी बलराम सिंह शेखावत, जिनके फूड कॉर्नर पर सोनू सूद अचानक पाव भाजी खाने पहुंच गए और जमकर मक्खन और घी डलवाकर उनके हाथों की बनी पाव भाजी खाई। जिस वक्त सोनू ने बलराम सिंह को Twitter पर कहा था कि वो दस मिनट पर उनकी दुकान पर पहुंच रहे हैं, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ था लेकिन सोनू दस मिनट के बाद ही उनकी दुकान पर पहुंच गए और अपना वादा निभाया।

सोनू सूद को देखकर क्रेजी हुए फैंस

सोनू सूद को देखकर क्रेजी हुए फैंस

ये बात शनिवार रात आठ बजे की है, जैसे ही सोनू सूद बलराम के फूड कॉर्नर पर पहुंचे वहां हल्ला मच गया। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे लेकिन सोनू ने भी किसी को निराश नहीं किया और जमकर लोगों संग सेल्फी क्लिक करवाई इसके बाद जैसे ही बलराम उनके लिए पाव भाजी बनाने लगे तो उन्होंने चिल्लाकर कहा कि 'भैया थोड़ा मक्खन-घी ज्यादा डालना।'

बहुत बड़े होटल के मालिक बनेंगे बलराम

बहुत बड़े होटल के मालिक बनेंगे बलराम

और इसके बाद उन्होंने जमकर पाव-भाजी का लुत्फ उठाया और बलराम की तारीफ की और कहा कि 'वो ऐसे ही मेहनत करते रहे तो एक दिन जरूर वो बहुत बड़े होटल के मालिक हो जाएंंगे।'

लोगों के लिए रीयल हीरो हैं सोनू सूद

दरअसल ये कहानी पूरे दो साल पुरानी है, जब कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का जिम्मा एक्टर सोनू सूद ने उठाया था। उस वक्त सोनू लोगों के बीच में रीयल हीरो के रूप में प्रकट हुए थे।

 गरीबों को मुफ्त में खाना खिलाया

गरीबों को मुफ्त में खाना खिलाया

सोनू सूद की इस निस्वार्थ सेवा को देखकर बलराम सिंह शेखावत काफी प्रभावित हुए थे और उन्होंने तब जयपुर के टोंक रोड पर फास्ट फूड सेंटर खोला और उसका नाम इन्होंने 'सोनू सूद फूड कॉर्नर' रख दिया और इस दौरान उन्होंने भी गरीबों को मुफ्त में खाना खिलाया था।

'जरूर..तब मक्खान ज्यादा डालना पाव भाजी में'

उन्होंने सोनू सूद को टैग करते हुए अपने फूड सेंटर की फोटो ट्ववीट की थी, जिस पर रिप्लाई करते हुए सोनू सूद ने कमेंट किया था कि 'खाना खिलाओगे।' इसका जवाब देते हुए सत्येंद्र सिंह ने लिखा कि 'सर आपका ही है, जब भी जयपुर आओ।' जिस पर सोनू ने कहा था कि 'जरूर..तब मक्खन ज्यादा डालना पाव भाजी में।'

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें

लेकिन तब बलराम सिंह शेखावत ने ये नहीं सोचा था कि उनका ये ख्वाब वाकई में सच हो जाएगा। फिलहाल सोनू से मिलने के बाद बलराम काफी खुश दिखे और उन्होंने कहा कि 'सच में सोनू रीयल स्टार हैं और जो इंसान वादों का पक्का होता है वो सच में ही सच्चा और अच्छा होता है और हमारे सोनू सूद वैसे ही है।' सोनू और बलराम की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं।

Recommended Video

    Ujjain में Sonu Sood ने परिवार संग किया Baba Mahakal का दर्शन | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+