राजस्थान में बयाना से विधायक ऋतु बनावत के डीप फेक वीडियो मामले में आरोपी गिरफ्तार

mla Deep Fake Video: राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना से निर्दलीय विधायक डॉक्टर ऋतु बनावत के डीप फेक वीडियो के मामले में पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

विधायक ऋतु बनावत के डीप फेक वीडियो के मामले में गिरफ्तार आरोपी का दूसरा साथी अभी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

accused-arrested-in-deep-fake-video-case-of-mla-ritu-banawat

भरतपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक डॉक्टर ऋतु बनावत के डीप फेक वीडियो के मामले में बालोतरा जिले के धोब निवासी आरोपी 26 वर्षीय रामाराम पुत्र नारायण राम को महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के आजरा से गिरफ्तार किया है।

महिला विधायक ऋतु बनावत का डीप फेक वीडियो बनाकर वायरल कर आरोपी ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए पोस्ट किया था।

बयाना से निर्दलीय विधायक डॉक्टर ऋतु बनावत का डीप फेक वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने महाराष्ट्र से पकड़ लिया है। इसका एक साथी फरार है।

बयाना पुलिस थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया मामले में दो लोगों के नाम सामने आए थे। रामाराम बिश्नोई 26 साल बालोतरा जिले के पचपदरा थाना इलाके के गांव थोब का रहने वाला है।

वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के गांव अजादा में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। पुलिस ने कोल्हापुर पहुंचकर रामाराम को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी बाड़मेर जिले के सेवड़ा थाना इलाके के गांव बांधनिया निवासी दिनेश कुमार बिश्नोई को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

बयाना विधायक ऋतु बनावत ने वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस में शिकायत की।

गौरतलब फोटो एडिटिंग टूल्स की मदद से आरोपी ने एक अश्लील वीडियो में निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत की तस्वीर को जोड़कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया। निर्दलीय विधायक ने मामले की लिखित शिकायत भरतपुर पुलिस अधीक्षक को दी थी।

विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को भी शिकायत दर्ज कराई थी। विधायक ने फेक वीडियो का खंडन करते हुए आरोप लगाया था कि वीडियो के जरिए उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+