राजस्थान के भरतपुर में नेशनल हाईवे पर जब खड़े ट्रक में जा घुसी बस...फिर देखिए क्या हुआ ?
Bharatpur Accident: राजस्थान के भरतपुर में नेशनल हाईवे पर आज दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में जा घुसी, भीषण सड़क हादसे में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो चुकी है। जबकि 7 गम्भीर घायल अभी जिंदगी से जंग लड़ रहे है।
दरअसल आगरा-जयपुर मार्ग पर हलेना पर एक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर मौत हो गई और करीब 20 यात्री गम्भीर घायल हो गए। र रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है और मृतकों के शवों को हलेना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
घटना की सूचना पर नेशनल हाईवे की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची है। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश प्रबंधन निगम की बस अलीगढ़ से सवारियों को भरकर भरतपुर के रास्ते होते हुए जयपुर जा रही थी, तभी हलेना पर खड़े हुए ट्रक में पीछे से टक्कर मारी है।
हादसे के बाद बस में कोहराम मच गया। बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते बस में सवार 4 लोग काल के ग्रास में समा गए। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और हादसे में मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसा इतना भयंकर था कि पलक झपकते ही बस के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। और बस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवे से वाहनों को हटा कर यातायात सुचारू करवाया है।
आपकों बता दे कि इन दिनों हाईवे पर लगातार सड़क हादसों का दौर जारी है। कही तेज रफ्तार बस तो कही चोपहिया वाहनों की सड़क दुर्घटनाओं की खबरे लगातार सामने आ रही है।
इस पूरी घटना पर कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने संवेदना जताई है और मृतकों के परिजनों को सहन की शक्ति मिलने की कामना की है। वहीं घायलों के जल्द सकुशल होने की कामना भी की है।












Click it and Unblock the Notifications