Rajasthan: आप पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने चित्तौड़गढ़ में की दूर्गा पूजा, पीएम मोदी को लेकर यह दिया बड़ा बयान
Rajasthan: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ पहुंच कर कुलदेवी की पूजा अर्चना की। सिसोदिया ने चित्तौड़ दुर्ग स्थित बाणमाता मंदिर एवं कालिका माता मंदिर में दर्शन किए।
Recommended Video
इस दौरान मनीष सिसोदिया ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि अपने दोस्तों के लिए सत्ता का दुरूपयोग कर रहे है प्रधानमंत्री मोदी।
आपकों बता दे किआप नेता मनीष सिसोदिया की कुल देवी बाणमाता का मंदिर चित्तौड़ दुर्ग पर स्थित है। नवरात्र महोत्सव में दर्शन के लिए आए थे।

दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपनी कुलदेवी के दर्शन करने के लिए चित्तौड़गढ़ आए हैं। वे मूलतः उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन लंबे समय से दिल्ली के रह रह हैं। सिसोदिया वंश की कुल देवी चित्तौड़ दुर्ग पर है।
मीडिया से बातचीत करते हुए आप नेता सिसोदिया ने कहा है कि जो लोग देश भक्त होते है वो देश की उन्नति के लिए काम करते है और देश में शिक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करते है।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दोस्तों के लिए जान लड़ा रहे है। उन्हें ना तो देश से और ना ही देश के लोगों से मतलब है। देश के वे एक ऐसे प्रधानमंत्री है, जो अपनी सत्ता की पूरी ताकत अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने और सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग राजनीति बचाने में लगा रहे है।
सिसोदिया ने कहा कि कभी ऐसा दूरदर्शी राजा या नेता नहीं कहलाया जा सकता है, जो सिद्धांतों को दरकिनार कर सारी ताकत निजी स्वार्थ में लगा रहे है।
यहां का इतिहास देता है प्रेरणा
आप नेता सिसोदिया ने कुल देवी बाणमाता के दर्शन करने की बात कहते हुए कहा कि मेवाड़ हमेशा जीवन में प्रेरणा देता रहा है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म उत्तरप्रदेश के एक गांव में हुआ लेकिन मेवाड़ के इतिहास को पढ़ कर ही बचपन बिताया है।
यहां का इतिहास प्रेरणा देता है कि कैसे बिना डरे, बिना हारे काम किया जाए। उन्होंने कहा कि यहां का इतिहास उन्हें हमेशा समाज के परिवर्तन करने और गलत के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरणा देता रहेगा।
दिल्ली में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के सवाल पर सिसोदिया ने कहा कि आप ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में अच्छा काम किया है। भाजपा ने तो झूंठे केस लगा कर चोट पहुंचाने का काम किया। वहीं सिसोदिया हरियाणा चुनाव के सवाल को टालते नजर आए कि हो गया चुनाव। वहां बन गई भाजपा सरकार।












Click it and Unblock the Notifications