कौन है ये अफसर मनोज कुमार? जिसने रिश्वत में 8 KG देशी घी लेने के लिए कर डाला 341 KM का सफर
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने लेखा विभाग के अफसर मनोज कुमार खींची को रिश्वत में 5 हजार रुपए व 8 किलोग्राम घी लेने के आरोप में अरेस्ट में किया है।
मनोज कुमार खींची सहायक लेखाधिकारी कार्यालय महालेखाकार (लेखा परीक्षा-2) पर पर जयपुर में कार्यरत है। खास बात है कि मनोज कुमार रिश्वत की राशि लेने जयपुर से झालावाड़ पहुंचा था। झालावाड़ की दूरी जयपुर से 341 किलोमीटर है।

राजस्थान एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की झालावाड़ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी गोशाला में आई ऑडिट पार्टी द्वारा रिकॉर्ड में कमी नहीं निकालने की एवज में आरोपी मनोज कुमार खींची द्वारा 25 हजार रुपए एवं 10 किलो देशी घी रिश्वत में मांगा जा रहा है।
एसीबी कोटा के उप महानिरीक्षक कल्याण मल मीणा के सुपरवीनज में एसीबी झालावाड़ के एएसपी जगराम मीणा की देखरेख में टीम ने शिकायत का सत्यापन करके ट्रेप की कार्रवाई की।
आरोपी मनोज कुमार खींची 25 में से 20 हजार रुपए पहले ही ले चुका था। 5 हजार और 8 किलोग्राम बुधवार को लिए। उसी दौरान एसीबी ने उसे धर दबोचा।
एसीबी के अनुसार गोशाला ऑडिट करने आए एएओ खींची ने ऑडिट में चारे का भुगतान नकद होने की गलती पकड़ी, लेकिन समिति ने बताया कि राजस्थान सरकार से भुगतान समय पर नहीं आता। इसलिए नकद भुगतान किया गया है।
पदाधिकारियों ने एएओ से इसका उपाय पूछा तो एक कागज पर 50 हजार रुपए लिखकर देते हुए कहा कि इसका इंतजाम कर दो। सब ठीक हो जाएगा।
उधर, एसीबी की टीम ने बाड़मेर में पटवारी को नौ हजार की घूस लेते पकड़ा है। एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक हरेंद्र महावर ने बताया कि बाड़मेर जिले बूठिया पटवारी भूराराम के पास सेतराउ तहसील रामसर का भी अरितरिक्त चार्ज है।
वह सामलाती पुश्तैनी खेती की जमीन की मौका रिपोर्ट तैयार कर कार्यालय में पेश करने की एवज में परिवादी से 15 हजार रुपए मांग रहा था। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाकर ट्रेप की कार्रवाई की। रिश्वत की राशि में से 5 हजार रुपए उसने फोन पे पर लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications