NEET Exam Scam: जयपुर में आप पार्टी ने आज क्यों किया प्रदर्शन, नेताओं ने कर दी मोदी सरकार से यह मांग

NEET Exam: राजस्थान में आज आम आदमी पार्टी ने नीट एक्जाम घोटाले में जांच की मांग को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी जयपुर में आज आप पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार से यह बड़ी मांग तक कर दी।

NEET Exam में हुए घोटाले को लेकर जयपुर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर आप राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल जी नेतृत्व में मोदी सरकार और भाजपा के ख़िलाफ़ किया जोरदार प्रदर्शन।

aam-aadmi-party-protests-in-jaipur-for-investigation-of-neet-exam-scam

प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया देश के 24 लाख बच्चों के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। NEET Exam के लिए मासूम बच्चे 18-18 घंटे पढ़ाई करते हैं, उनके सपनों के साथ धोखा हुआ है।

यह बहुत बड़ा घोटाला है, लाखो छात्रों का भविष्य बर्बाद हो गया है। पिछले 2-3 सालों में पेपर लीक की वजह से करीब तीन करोड़ छात्र परेशान हुए हैं।

राजस्थान के युवाओं ने सबसे ज्यादा पेपर लीक का दर्द झेला है,पेपर लीक रोकने के भाजपा के तमाम दावे और वादे जुमला साबित हुए हैं। भाजपा न राज्य स्तर पर कोई पेपर ठीक से आयोजित करवा पा रही है,न राष्ट्रीय स्तर पर।

NEET घोटाले में भी 24 लाख बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। NEET का Exam रद्द होना चाहिए और जिन्होंने घोटाला किया है उन्हें सख़्त से सख़्त सजा होनी चाहिए।

छात्रों से NEET Exam का पेपर देने के लिए 30 से 50 लाख रुपए लिए गए थे। गुजरात के गोधरा के सेंटर में तो छात्रों से OMR शीट ख़ाली छोड़ने को कही गई और बाद में अध्यापकों ने OMR शीट को भरा।

आज छात्र और उनके माता-पिता सड़कों पर हैं। वह मांग कर रहे हैं कि NEET के Exam को दोबारा कराया जाए, लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। वह लीपापोती में लगी हुई है।आम आदमी पार्टी हर कदम पर छात्रों के साथ खड़ी हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया मोदी सरकार ने NEET घोटाला कर देश के 24 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया है, इस घोटाले की जाँच करवाने और छात्रों को इंसाफ़ दिलाने के लिए AAP सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी।

महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री बिश्नोई ने बताया केंद्र सरकार और NTA ने देश के बच्चों के साथ धोखा किया है। बिहार और गुजरात में Paper Leak होने के मामले भी सामने आए है लेकिन केंद्र सरकार चुप्पी साधे रही।

वह इस धांधली को छुपाने की कोशिश करती रही। इस मामले में केंद्र सरकार स्वतंत्र जांच कराए और यह सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में हो। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।

इस दौरान प्रदेश सचिव राजपाल फोगावत,संयुक्त सचिव रमेश बिश्नोई,जुगल किशोर,कमलेश सेन,दिव्य राव,महिला नेता संगीत गौड़,लीगल विंग उपाध्यक्ष अमित लियो,भरथरी नथावात,DK जैन,प्रदीप बिचौलिया,राजेश मेहरा,राजेंद्र मीना,ऋषभ,कार्तिक,राशिद हसन,अशोक,बद्रीलाल,अब्दुल सलाम समेत सैकडों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+