Bharatpur News: मछली पकड़ रहे युवक के साथ जब हुआ ऐसा, घर में मच गया कोहराम, जानिए क्यों ?
Bhartapur News: राजस्थान के भरतपुर में मजदूरी के लिए घर से निकले व्यक्ति को रास्ते में मछली पकड़ना भारी पड़ गया। मछली पकड़ते समय जरा सी लापरवाही बरतने से पानी में डूबने से मौत हो गई।
दरअसल भरतपुर में सेवर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 13 में मछली पकड़ने गए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की तलाश के लिए SDRF और सिविल डिफेंस की टीम मौके कर बुलाई और कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति के शव को पानी से निकाला गया।

पुलिस ने करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद मृतक के शव को निकाला और आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सेवर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी मृतक के पिता ने बताया कि मेरा बेटा है मुकेश मजदूरी का कार्य करता थ। प्रतिदिन की तरह घर से मजदूरी करने गया था। लेकिन रास्ते में अपने पांच दोस्तों के साथ सेक्टर 13 में मछली पकड़ने लग गया।
इस समय वह पानी में मछली पकड़ने के लिए उतरा लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। उसके साथियों ने हमें सूचना दी। मेरे साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फिर हम लोगों ने सेवर पुलिस को सूचना दी। सेवर पुलिस ने मौके पर पहुंची।
सेवर थाना प्रभारी अनिल जसोरिया ने बताया कि मौके पर सिविल डिफेंस और SDRF की टीम को मौके पर बुलाया। जिन्होंने 6 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाकर मृतक के शव को बाहर निकाला। मृतक के शव का आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक मुकेश के दो बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications