रात को शराब पीकर ट्रैक्टर चला रहा था युवक, ट्रैक्टर समेत नाले में गिरने से मौत

बारां। राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा कृषि उपज मंडी समिति के खुले नाले में गिरने से एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। चालक बीती रात को शराब के नशे में धुत होकर ट्रैक्टर चला रहा था। इस दौरान वह ट्रैक्टर समेत नाले में गिर गया।

A young man was driving a tractor drunk at night and died after falling in a drain with a tractor

जानकारी के अनुसार छबड़ा के कड़ेय्याछतरी निवासी नरेश सहरिया वहां के किसान के साथ जिंस बेचने कृषि मंडी में बीती रात को ट्रैक्टर ट्रॉली ले कर आया था। रात्रि में किसी समय वह ट्रैक्टर को ट्रॉली से खोलकर ले जाने लगा। ट्रैक्टर सहित मंडी परिसर के खुले नाले में गिर गया।

किसान की सुबह नींद खुलने पर उसने देखा तो ट्रैक्टर व चालक गायब था। तलाश करने पर चालक नाले में ट्रैक्टर के नीचे दबा हुआ मिला। सूचना मिलते ही एएसआई राम प्रसाद व कांस्टेबल रणवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्ज़े में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+