Rajasthan: उदयपुर में पैंथर ने किया हमला,लेकिन कुल्हाड़ी के साथ था किसान तो हुआ यह अंजाम
Rajasthan Penthor Fight: राजस्थान के उदयपुर में पैंथर का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी उदयपुर में गोगुंदा के सायरा में कमोल की भील बस्ती में दो पैंथरों ने एक बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया लेकिन इस बार पैंथरों को यह हमला भारी पड़ गया।
उदयपुर में पैंथर का पिछले लम्बे समय से दहशत का प्रयास बना हुआ है। ग्रामीणों से लेकर प्रशासन तक हर कोई इस दहशत का समाधान खोज नहीं पा रहा है।
आज एक बार फिर से उदयपुर के गोगुंदा से एक वीडियो वायरल हुआ है। सायरा में कमोल के भील बस्ती में पैंथर ने हमले किया तो उसे एक युवक ने पीट-पीटकर मार डाला।

जानकारी सामने आई है कि दो पैंथर एक भैंस का शिकार करने के लिए घात लगाए बैठे थे। इसी दौरान पैंथर ने भैंस पर हमला किया तो चरवाहे देवाराम ने बचाने की कोशिश की लेकिन पैंथर ने चरवाहे पर ही हमला कर दिया।
घटना का वायरल हो रहे वीडियो में उसी दौरान साथ में मौजूद एक युवक ने पैंथर पर कुल्हाड़े से हमला किया तो दूसरा पैंथर तो मौके से भाग गया लेकिन एक पैंथर की मौत हो गई।
सूचना पर सायरा थाने का पुलिस जाब्ता और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे है। वन विभाग ने पैंथर के शव को कब्जे में लिया।
गोगुंदा में सायरा के आबादी क्षेत्र में पैंथर की मूवमेंट लगातार बढ़ती जा रही है जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत दिखाई दे रही है। हाल ही में पैंथर ने घर के बाहर खड़ी गाय का शिकार कर दिया। आबादी क्षेत्र में पैंथर घुस आने की सूचना पर गांव के सरपंच सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पशु चिकित्सक और राजस्व विभाग को सूचना दी थी।
उदयपुर में लेपर्ड के आतंक से लोगों में दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। एक ओर गोगुंदा में आदमखोर पैंथर की तलाश अब तक पूरी नहीं हो पाई है वहीं दूसरी ओर आज मारा गया पैंथर वहीं आदमखोर था कोई दूसरा इसकों लेकर अब ग्रामीणों में चर्चाएं हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications