Rajasthan News: अजमेर के लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का स्क्रैप जलकर खाक

Rajasthan News: अजमेर में मदार रेलवे स्टेशन के निकट एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। 2 दर्जन के करीब फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

राजस्थान के अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन के निकट एक स्क्रैप के गोदाम मे सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।

a-massive-fire-broke-out-in-a-wooden-warehouse-in-ajmer-2-dozen-fire-engines-brought-the-fire-under

आज की लपटे उठती देख आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग से गोदाम में रखा माल आग की भेंट चढ़ गया । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने के प्रयास किए गए लेकिन आग बढ़ती गई, जिसके बाद लगातार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचती गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।

दो दर्जन के करीब फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास किए । जानकारी के मुताबिक लकड़ी के गोदाम के रेलवे का स्क्रेप रखा था जिसमे अज्ञात कारणों से आग लग गई।

गोदाम मालिक विपिन कुमार ने बताया कि मदार रेलवे स्टेशन के पास उनका लकड़ी का गोदाम है जिसमें रेलवे का स्क्रैप रखा हुआ था, उनको आग की सूचना मिलीें और वह मौके पर पहुंचे।

आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है, आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी और करीब आधा दर्जन के करीब गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास किए। लकड़ी का गोदाम होने के चलते आग ने विकराल रूप धारण किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+