Rajasthan News: अजमेर के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से कई दुकानें आई चपेट में
Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में आज एक रेस्टोरेंट में भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। होटल में रखा सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। गैस सिलेंडर फटने का लाइव वीडियो भी सामने आया है।
रेस्टोरेंट में लगी आग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशन के सामने बनी होटल में लगी आग
सूचना मिलने पर तीन से चार फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।

दरअसल अजमेर के रेलवे स्टेशन के सामने बने रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि रेस्टोरेंट में धमाका हो गया। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर गेट की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
मामले की जानकारी देते हुए क्लॉक टावर थाना अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अजमेर के रेलवे स्टेशन के सामने बने रेस्टोरेंट में खाना बनाते वक्त अचानक आग लग गई।
आग इतनी भयंकर थी कि आज पास बनी दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया। मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी वहां पर एक जोरदार धमाका भी हुआ। धमाका होने पर आसपास के क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है और आंख पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लगभग 5 से 6 फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर को पाया।
हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि आज किन कारणों के चलते लगी है। फिलहाल आग के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।
वहीं घटनास्थल पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हादसे ने चिंता जाहिर की है। सभी दुकानदारों और लोगों से जानकारी जुटाई है। यह दुकानें दरगाह कमेटी की है।
एक होटल में खाना बनाने वाली मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। दो गैस सिलेंडर भी फट गए है।पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए है। भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश देंगे।












Click it and Unblock the Notifications