Rajasthan News: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर कैसे अनियंत्रित हो गई स्लीपर कोच बस, देखिए फिर क्या हुआ

Rajasthan News: राजस्थान के हादसों के हाईवे में बदनाम हो चुके दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर आज फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। अचानक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और हाईवे से उछल कर खेत की गहरी खाई में जा गिरी।

राजस्थान के दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस हाईवे पर दौसा के नजदीक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खेत की गहरी खाई में गिर गई जिससे एक की मौके पर मौत हो गई और 22 जने गम्भीर घायल हो गए। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है ।

a-high-speed-bus-went-out-of-control-on-delhi-mumbai-expressway-in-rajasthan-one-dead-22-injured

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर हरिद्वार से जयपुर जा रही एसी स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पहले तो डिवाइडर कूदते हुए दूसरी साइड चली गई।

उसके बाद अनियंत्रित होते हुए एक्सप्रेस हाईवे की चद्दर से बनी दीवार तोड़ते हुए खेतों में खुद कर दो बार पलट गई जिसके चलते इस हादसे में दो दर्जन लोग घायल हो गए तथा एक जने की मौत भी हुई है।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक बार फिर बड़ा सडक हादसा हो गया । जिसमें एक युवती की दर्दनाक मौत के बाद लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास क्षेत्र मौके पर पहुचे। यह दुर्घटना सुबह लगभग 4:45 के आसपास हुई । जिसमें पुलिस के आने से पहले मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत बचाव काम जुटे रहे।

उधर यह हादसा दौसा के बांदीकुई बड़े सोमाडा के नजदीक दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर करीब पौने पांच बजे होना बताया जा रहा है।

जिसमें एसी स्लीपर कोच के ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आने के कारण यह स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सभी लाइन क्रॉस करते हुए दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस से नीचे खेतों मे जा गिरी। बताया जा रहा है कि खेतों में कूदने के बाद इस बस ने दो बार पलटी मारी । जिसमें बस कुल 23 लोग थे ।

जिसमें बस सवार टोंक निवासी युवती अंकिता की दर्दनाक मौत हो गई और चालक सहित 22 लोग गंभीर ज़ख्मी हो गए घायलों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । तथा दो गंभीर घायलों को जयपुर भी रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

मृतका युवती का शव बांदीकुई उप जिला अस्पताल की मोर्चरी रखवाया गया है। दुर्घनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सीधी करवा गया है। आपकों बता दे कि इस हाईवे पर बिते दिनों हुए एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 6 जनों की मौत हो गई थी।

हालांकि हादसे के बाद पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन सवाल यही की आखिर लापरवाही पर नकेल कब कसी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+