Rajasthan News: आखिर क्यों एक पुलिस कांस्टेबल सुसाइड नोट लिख पहुंच गया आत्महत्या करने, सामने आई बड़ी वजह
Bundi News: राजस्थान के बूंदी में आज पुलिस महकमें में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कांस्टेबल ने अपनी आत्महत्या करने से पहले सुसाइड लेटर सोशल साइट्स पर अपलोड कर दिया।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद से अवसादग्रस्त यह कांस्टेबल आज आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर जाकर खड़ा हो गया। हालांकि गनीमत रही की पुलिस अधिकारियों की सजकता से कोई हादसा नहीं हुआ।

बूंदी में प्रॉपर्टी विवाद से परेशान एक कॉस्टेबल ने सुसाइड नोट लिखकर जान देने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर कॉन्स्टेबल के सुसाइड नोट सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मामला सामने आते ही पुलिस भी एक्शन में आई और खोजबीन करने के बाद कॉन्स्टेबल रेलवे पटरी पर मिला, जिसे पुलिस सदर थाने लाई, जहां पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कॉन्स्टेबल की काउंसलिंग की जा रही है।
फिलहाल पुलिस के अधिकारियों ने कांस्टेबल की काउंसलिंग की है और अब उन लोगों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है जिनके नाम सुसाइड नोट में लिखे गए थे।
सदर थाने में मंगलवार दोपहर को सूचना मिली कि पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल योगेंद्र साहू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उसने प्रॉपर्टी विवाद के चलते सुसाइड करने की बात कही है।
सूचना मिलते ही कोतवाली, सदर व लाइन पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस ने तुरंत कॉन्स्टेबल की लोकेशन निकाली गई। रामगंज बालाजी इलाके में लोकेशन आने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
रेल पटरियों के पास मिला कॉन्स्टेबल
जब पुलिस ने कॉन्स्टेबल की तलाश की तो वह रेल की पटरियों के पास मिला। पुलिस उसे थाने लेकर आई। कॉन्स्टेबल योगेंद्र साहू ने सुसाइड नोट में 8 से 10 सालो से प्रॉपर्टी विवाद के चलते प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जिसमें एक सरकारी शिक्षक व खुद के बड़े भाई हेड कॉन्स्टेबल टीकम चंद का भी जिक्र किया है।
यह सभी इनके द्वारा खरीदे गए प्लाट का पजेशन नहीं दे रहे हैं। करीब आधा दर्जन के आसपास लोगों पर भी आरोप लगाया है।
सदर थाना में सभी को लोगों को बुलाया गया है, जहां पर काउंसलिंग करवाई जा रही है। मौके पर प्रॉपर्टी विवाद के दस्तावेज मंगवाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications