Rajasthan Chunav 2023: इन 83 प्रत्याशियों पर पुलिस केस दर्ज, आपराधिक रिकॉर्ड में कौन सा नेता नंबर 1?
criminal records candidates in Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे ज्यादा 20 पुलिस केस बाड़ी से भाजपा प्रत्याशी गिर्राज सिंह मलिंगा पर दर्ज हैं।
राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 के मैदान में 'अपराधी' भी हैं। विधायक बनने की कोशिशों में जुटे इन नेताओं पर कई पुलिस केस दर्ज हैं। भाजपा-कांग्रेस दोनों ने ही इस बार के विधानसभा चुनाव में 83 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में केस दर्ज हैं।
यूं तो कांग्रेस-भाजपा दोनों ही अपराधों पर लगाम लगाने की बातें करती हैं, मगर राजस्थान विधानसभा की 200 में से 20 प्रतिशत सीटों पर 'दागी प्रत्याशी' उतारे हैं। राजस्थान की सात सीट शाहपुरा, बाड़ी, ओसियां, मालवीय नगर, सांगानेर, कोलायत व मालपुरा सीटें तो ऐसी हैं, जहां भाजपा-कांग्रेस दोनों के ही उममीदवारों पर केस दर्ज है।

किस पर कितने मामले दर्ज?
बाड़ी से विधायक व भाजपा उम्मीदवार गिर्राज सिंह मलिंगा पर 20 केस, सवाई माधोपुर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. किरोड़ीलाल मीणा पर 12 केस, हनुमानगढ़ से भाजपा प्रत्याशी अमित चौधरी पर 10 केस, उदयलाल डांगी पर 8, उपेन यादव पर 5, चंद्रकांता मेघवाल पर 5, भैराराम चौधरी पर 4 व कंवरलाल मीणा पर 3 केस दर्ज हैं।
कांग्रेस में अभिषेक चौधरी पर 7, अभिमन्यु चौधरी पर 6, मुकेश भाकर, रामनिवास गावडि़या पर पांच-पांच, अशोक गहलोत पर 4, मनीष यादव, घासीलाल चौधरी व नईमुददीन पर 3 केस दर्ज हैं।
चुनाव आयोग को दिया यह तर्क
चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों का यह बताना को कहा था कि ऐसे प्रत्याशियों पर दर्ज मामले व क्यों टिकट दिए व गैर अपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को टिकट क्यों नहीं दिया? इस पर दोनों ही पार्टियों ने सी-7 फॉर्मेट में चुनाव आयोग को गोलमाल जवाब दिया है। किसी ने दागी उम्मीदवार को सबसे योग्य बताया तो किसी ने बोला कि इसकी सेवा करने की इच्छा बताई।
आठ महिला प्रत्याशियों पर भी केस
दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार राजस्थान में आपराधिक रिकॉर्ड वाली आठ महिलाएं भी चुनाव लड़ रही हैं।
इनमें भाजपा की तीन व कांग्रेस की पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं। भाजपा की केशवरायपाटन से चंद्रकांता मेघवाल पर 5, सोजत से शोभा चौहान पर एक, विद्याधर नगर से दीया कुमारी पर एक केस है। वहीं, कांग्रेस में जाहिदा खान, अर्चना शर्मा, दिव्या मदरेरणा, नसीम अख्तर और रमीला खडि़या पर भी एक-एक केस दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications