प्रेमी से शादी करने USA से राजस्थान पहुंची 78 साल की प्रेमिका, यहां मिली दर्दनाक मौत
अमेरिका से प्रेमी के संग विवाह रचाने राजस्थान पहुंची एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। वृद्ध महिला ने 7 महीने पहले ही कोटा के एक युवक से शादी की थी। विदेशी महिला जैकलीन 8 महीने से कोटा में ही पति के साथ रह रही थी। अब पुलिस पोस्टमार्टम से पहले उसकी विदेशी नागरिकता की जांच करके आगे की कार्रवाई करेगी। कोटा के नांता इलाके में रहने वाले एक युवक ने उसे अपनी पत्नी बताया है। महिला की उम्र करीब 78 वर्ष है। जबकि पति होने का दावा करने वाला युवक उससे आधी उम्र का ही है।
जैकलीन को एक सप्ताह पहले उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई थी। इस पर डॉक्टर ने उसे कोलोनोस्कोपी की सलाह दी थी। जिसमें कोई बीमारी सामने नहीं आने पर चिकित्सकों ने आंतों का ऑपरेशन किया। इसके बाद उसे आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ती गई। बाद में उसे फिर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। महिला को वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए जयपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन उसने दम तोड़ दिया। वृद्ध महिला का शव मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

कोटा के नांता थानाधिकारी के मुकर मुताबिक पोस्टमार्टम से पहले महिला के विदेशी नागरिक के संबंध में होने वाली विधि कार्रवाई की जाएगी। महिला के कथित पति भरत के पास जैकलीन से शादी का मैरिज सर्टिफिकेट भी है।
कोटा के नांता इलाके में रहने वाले भरत का दावा है कि उसने बीते साल 8 दिसंबर को यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की मूल निवासी जैकलीन से विवाह किया था। विवाह के समय भरत की उम्र 35 और जैकलीन की उम्र 78 वर्ष थी।
जैकलीन पिछले साल दिसंबर में ही कोटा आई थी। जबकि उसका परिवार टैक्सास में रहता है। भरत का कहना है कि विवाह करने के बाद जैकलीन नांता स्थित उसके घर पर ही रह रही थी।












Click it and Unblock the Notifications