लुटेरे से अकेले ही भिड़ गई 70 साल की भंवरीदेवी, अंगुलियां कटने पर भी नहीं हारी हिम्मत
नागौर, 30 सितम्बर। राजस्थान के नागौर जिले के गांव भाकरोद में एक बुजुर्ग महिला द्वारा लुटेरे से अकेले ही भिड़ जाने का मामला सामने आया है। महिला की अंगुलियां कट गई, मगर वह पीछे नहीं हटी। हालांकि वह घायल हो गई। उसे गंभीर रूप से घायलावस्था में नागौर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

मीडिया से बातचीत में नागौर पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला की पहचान भंवरी देवी के रूप में हुई है। वह अपने गांव भाकरोद में घर पर अकेली थी। भंवरीदेवी ने गले में सोने की कंठी पहन रखी थी। उनके घर एक अनजान शख्स आया। उसने भंवरीदेवी से पीने के लिए पानी मांगा। वह अंदर से पानी लाई, तभी लुटेरे ने चाकू निकाला और भंवरीदेवी के गले पर वार कर दिया।
एक बारगी तो भंवरीदेवी के कुछ समझ नहीं आया। फिर उसने हिम्मत दिखाई और अकेली ही बदमाश से भिड़ गई। लुटेरे ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे भंवरीदेवी घायल हो गई। तब बदमाश उसके गले से डेढ़ तोला वजनी सोने की कंठी तोड़कर भाग गया।
इसके बाद भंवरी देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। तब आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। भंवरी देवी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications