राजस्थान में गुम हुए 70 गधे, अब इन गधों के कान में पिंकू-मिंकू बोलकर की जाएगी पहचान, जानिए क्यों?
हनुमानगढ़, 31 दिसम्बर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर के खुईयां थाना क्षेत्र में गधों की तलाश का मामला सामने आया है। यहां पांच गांवों से 70 गधे लापता हो गए। इनमें से 15 गधों को पुलिस ढूंढ भी चुकी है, मगर गधा मालिक का तर्क है कि ये उसके गधे नहीं, क्योंकि उसके गधे पिंकू-मिंकू नाम से बुलाने पर कान हिलाते थे। ये तो कोई रेस्पांस नहीं दे रहे।

पुलिस थाना खुईयां के SHO विजेंद्र शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले भावलदेसर,देवासर, सिरंगसर, रायकावाली ढाणी और जबरासर गांव से 70 गधे एक साथ गायब हो गए थे। गधा मालिकों ने गधों की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। तलाश के लिए 4 कांस्टेबलों की टीम बनाई गई। इस दौरान 15 गधों को पकड़कर थाने लाया गया था।
गधा मालिकों को पहचान के लिए थाने बुलाया गया। थाने में लाइन से गधे खड़े थे। मालिकों ने उनके पास जाकर पिंकू, मिंकू, मोहर सिंह और दूसरे कई नाम बोलकर आवाज लगाना शुरू कर दिया। जोर-जोर से चिल्लाने पर भी गधे उनके पास नहीं आए।
पुलिस भी यह सब देखकर चौंक गई। गधा मालिकों ने कहा कि, यह उनके गधे नहीं है। उन्होंने हर गधे को एक नाम दिया है। नाम पुकारते ही गधा कान हिलाकर आवाज निकालना शुरू कर देता है। इसी से पहचान होती है कि कौन सा गधा किसका है। अब पुलिस गधों का नाम पुकारकर तलाश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications