कोरोना ने 7 बहनों से छीना इकलौता भाई, पिता का पूर्व में निधन, ग्रामीणों ने की 4 लाख की मदद
बाड़मेर, 24 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर कई परिवारों को रुला रही है। ऐसे परिवारों की भी कमी नहीं जिनको कोविड-19 की वजह से कभी नहीं भूल सकने वाला गम मिला है।

कुछ ऐसी ही कहानी राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौखला गांव के नवलदेव की छतरी निवासी नाथूराम के परिवार की है। कोरोना वारयस ने यहां पर सात बहनों से इकलौता भाई, तीन बच्चों के सिर से पिता का साया और घर का मुखिया छीन लिया।
इसके बाद ग्रामीणों ने जो कदम उठाया उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। ग्रामीण इस परिवार का आय का इकलौता जरिया चले जाने पर आपसी सहयोग से चार लाख रुपए जुटाकर इस परिवार को दिए हैं।
जानकारी के अनुसार नवलदेव की छतरी निवासी नाथूराम पुत्र खूमाराम की कोरोना बीमारी के चलते 10 मई को मौत हो गई। नाथूराम जब 4 वर्ष का था तब उसके पिता खूमाराम की मौत हो गई थी। नाथूराम की मां ने जैसे तैसे परिवार को संभाला। नाथूराम सात बहनों का इकलौता भाई था।
शादीशुदा नाथूराम के दो बेटी व एक बेटा है। कोरोना की वजह से इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने पर ग्रामीणों ने मदद की ठानी है। भामाशाहों और ग्रामीणों ने पैसे जुटाए।












Click it and Unblock the Notifications