राजस्थान: ट्रक और कार की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत, एक घायल

चूरू। राजस्थान के चूरू में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रक की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घटना चूरू के नेशनल हाईवे 58 पर सारासर के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। घायल को सीकर के अस्पताल रेफर किया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताया है।

7 killed one injured after collision between car and truck in Churu rajasthan

ट्रक से भिड़ी फॉर्च्यूनर

जानकारी के मुताबिक, फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार 8 लोग रोलसाहबसर से सुजानगढ़ की ओर जा रहे थे। चुरू में नेशनल हाईवे 58 पर फॉर्च्यूनर की टक्कर ट्रक से हो गई। हादसे में कार सवार सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

सीएम गहलोत ने जताया दुख

सीएम अशोक गहलोत ने सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'सालसर फतेहपुर रोड पर सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। इस घड़ी में मेरी संवेदानाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। परिवार को यह दुख झेलने की ताकत मिले। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+