Rajasthan: जैसलमेर के विश्व प्रसिद्ध लोकदेवता बाबा रामदेव का 640 वां लक्खी मेला, देखिए वीडियो
Rajasthan Ramdevra Fair News: पश्चिमी राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध लोकदेवता बाबा रामदेव का 640 वां लक्खी मेले की आज विधिवत शुरूआत हो गई है। रामदेवरा में स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन एवं मंगला आरती के साथ जिला कलक्टर, पोकरण विधायक व एसपी ने की मंगला आरती कर मेले का शुभारम्भ कर दिया।
जैसलमेर में पश्चिमी राजस्थान के सुप्रसिद्ध लोकदेवता बाबा रामदेव की अवतरण तिथि भादवा-शुक्ला द्वितीया के उपलक्ष्य में गुरुवार 5 सितम्बर को मेले का विधिवत शुभारम्भ हो गया।
इस अवसर पर बाबा की समाधि के मस्तक पर स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन किया गया। पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, जिला कलक्टर प्रताप सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, गादीपति भोमसिंह तंवर ने बाबा की समाधी की विधि विधान से पूजा-अर्चना की व मंगला आरती के दर्शन कर देश एवं प्रदेश में अमनचेन, खुशहाली व साम्प्रदायिक सद्भाव बना रहे कि मंगल कामना की।
बाबा रामदेव का लक्खी मेला pic.twitter.com/dl8BbBhFsn
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) September 5, 2024
मंगला आरती के अवसर पर पुजारी पं. कमल किषोर छंगाणी ने अतिथियों से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा रामदेव जी की समाधि के दूध, दही, शहद, इत्र एवं पंचामृत से अभिषेक करवाया।

बाबा को मेवा मिष्ठान एवं मिश्री का भोग लगाया गया। बाबा की समाधि पर नई चादर चढ़ाई गयी एवं बाबा की भोग आरती की गई।
अतिथियों ने बाबा की समाधि पर इत्र एवं प्रसाद चढ़ाया एवं समाधि पर चंवर ढुलाया तथा बाबा के अखण्ड जोत के दर्शन किए। अतिथियों को बाबा का प्रसाद दिया गया व पवित्र झारी का जल आचमन करवाया।
मंगला आरती के अवसर पर मंदिर के प्रमुख प्रवेश द्वार के खुलते ही बाबा के भक्तजन बाबा के जयकारे लगाते हुए बड़े उत्साह के साथ निज मंदिर में प्रवेश किया। अनेक श्रृद्धालुओं ने बाबा की बीज के अवसर पर अपने ईष्टदेव के दर्शन कर अपने आप को धन्य महसूस किया।
श्रृद्धालुगण बाबा की अवतरण तिथि भादवा सुदी बीज के अवसर पर ईष्ट देव के दर्शन करने के लिये रात्रि में ही बैरीकेटिंग के मध्य डेरा जमाए रखा था।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी पोकरण एवं मेलाधिकारी रामदेवरा प्रभजौतसिंह गिल, प्रधान सांकड़ा समिति भगवत सिंह तंवर, नगरपालिका पोकरण अध्यक्ष मनीष पुरोहित, सरपंच रामदेवरा समंदर सिंह तंवर, विकास अधिकारी नरपतसिंह भाटी ने भी बाबा की समाधी के दर्शन किए एवं चरणामृत लिया।
जिला कलक्टर प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कतार में खडे मेलार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
मेले से जुडे अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बाबा के भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्षन कराने की व्यवस्था करें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मेले के अवसर पर उमडी भीड को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रखें एवं सत्त रूप से मॉनेटरिंग करते रहें।
उन्होंने विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वे मेले में सफाई व्यवस्था पर विषेष ध्यान दें एवं कतार में सफाई कर्मचारियों को तैनात रखकर नियमित रूप से सफाई कराते रहे ताकि लम्बी कतारों के पास किसी प्रकार की गंदगी नहीं रहें।
उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने का संदेश दिया एवं कहा कि यह उनके लिए बहुत ही सौभाग्य एवं पुनीत का कार्य एवं इस कार्य को तनमन से करते हुए बाबा के भक्तजनों का आशीर्वाद लें।












Click it and Unblock the Notifications